शीना बोरा हत्याकांड: इंद्राणी मुखर्जी की तबीयत खराब, ICU में भर्ती
मुंबई। शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर है कि वो इस वक्त आईसीयू में हैं, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इंद्राणी को क्या स्वास्थ्य परेशानी हुई है, इस बारें में खुलासा नहीं हुआ है लेकिन इस वक्त डॉक्टरों की बड़ी टीम उनकी देखभाल कर रही है।

आपको बता दें कि साल 2015 में भी, इंद्राणी को जेजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब खबर आई थी कि इंद्राणी ने सीमा से ज्यादा नींद की दवा खा ली थी और आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मालूम हो कि अपनी ही बेटी की हत्या के आरोप में इंद्राणी को गिरफ्तार किया गया था। उनके पति पीटर मुखर्जी भी इस मामले में आरोपी हैं और फ़िलहाल में आर्थर रोड जेल में हैं। पहले इंद्राणी ने अपने ऊपर लगे सारे आरोपों को खारिज करते हुए अपने और अपने पति को पाक साफ बताया था।
बेटी शीना का अपहरण पति पीटर मे कराया था: इंद्राणी का बड़ा खुलासा
लेकिन पिछले साल उसने ये कहकर चौंका दिया था कि उसकी बेटी शीना का अपहरण उसके पति पीटर मे कराया था। इंद्राणी मुखर्जी ने अपने पति पीटर के इस हत्या में शामिल होने की बात कहते हुए उसकी कॉल डीटेल निकालने की मांग की थी। इंद्राणी ने अदालत से कहा था कि पीटर मुखर्जी और उसका पूर्व चालक श्यामवर राय शीना के अपहरण, उसके लापता होने और सबूतों को नष्ट करने के पीछे हो सकते हैं।
शीना बोरा की हत्या 24 अप्रैल 2012 को हुई थी
मालूम हो कि 24 साल की शीना बोरा की हत्या 24 अप्रैल 2012 को हुई थी। शीना का कंकाल 25 अप्रैल 2015 को पेन खोपली से बरामद किया गया था। इस हत्या का आरोप इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति संजीव खन्ना पर लगा था। इस घटना के खुलासे के बाद ड्राइवर श्याम राय को पुलिस ने अरेस्ट किया था। पूछताछ के बाद उसने इस हत्या में इंद्राणी मुखर्जी और उनके पूर्व पति के शामिल होने की बात कही। इस बयान के बाद 29 सितंबर 2015 को यह मामला सीबीआई को दिया गया था। 2015 में पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications