ड्राईवर का खुलासा: जलाने से पहले इंद्राणी ने किया था शीना की लाश का मेकअप
मुंबई। रिश्तों के मकड़जाल में उलझे शीना बोरा मर्डर केस की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। इस केस को लेकर काफी कुछ लिखा जा चुका है लेकिन अब जो जानकारी सामने आयी है वो भी काफी चौंका देने वाली है।
एक अंग्रेजी न्यूज पेपर में छपी खबर के मुताबिक सरकारी गवाह बने इंद्राणी के ड्राइवर श्यामवर राय ने इस केस में काफी अहम खुलासे किये हैं और उसके बयान के मुताबिक शीना का मर्डर इंद्राणी, संजीव खन्ना और उसने मिलकर किया है।
'जलाने से पहले इंद्राणी ने किया था शीना की लाश का मेकअप'
ड्राईवर ने ये बयान पिछले साल नवंबर में ये बयान दिया था लेकिन पहली बार ये बयान सामने आया है। ड्राईवर के मुताबिक इंद्राणी ने ही शीना का गला घोंटा था और वो मिखाइल को भी मारने का प्लान बना रही थीं।
बीवी बच्चों को कोई दिक्कत नहीं होगी
इंद्राणी ने श्यामवर से कहा था कि तुम्हें बस वो ही करना है जो वो कहेगी। उसे मनमुताबिक पैसे दिये जायेंगे और उसका भविष्य पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा और उसके बीवी बच्चों को कोई दिक्कत नहीं होगी।
इसी लालच में श्यामवर ने इंद्राणी का साथ दिया। इस मर्डर से पहले वो डायरेक्टली इंद्राणी से मिला नहीं था। ड्राईवर ने कहा कि शीना का गला घोंटकर इंद्राणी ने उसे काफी सजाया धजाया था और उसके होठों पर लिपस्टिक लगाई थी।
शीना और मिखाइल दोनों उसे अपनी मां कहकर बदनाम कर रहे हैं
इंद्राणी ने कहा था कि ये शीना और मिखाइल दोनों उसे अपनी मां कहकर बदनाम कर रहे हैं और शीना का अफेयर पीटर के बेटे राहुल से चल रहा है इस कारण शीना को ठिकाने लगाना जरूरी है।
इसलिए उसने शीना को मार डाला, जिसमें उसका पूरा साथ दिया संजीव खन्ना ने। इंद्राणी ने ही पैट्रोल खरीद करके शीना की लाश पर डाला था और माचिस से जलाया था।
पीटर स्टार इंडिया के सीईओ
आपको बता दें कि पीटर स्टार इंडिया के सीईओ रहे हैं। उनकी पत्नी इंद्राणी आईएनएक्स मीडिया की सीईओ रही हैं। जो इस समय अपनी ही बेटी शीना के मर्डर के आरोप में जेल में बंद हैं।













Click it and Unblock the Notifications