तस्वीरें: शीना बोरा हत्याकांड का क्लाइमैक्स अभी बाकी है

नयी दिल्ली (ब्यूरो)। शीना बोरा हत्याकांड मामले में स्‍टार इंडिया के पूर्व सीईओ और मीडिया टायकून प्रीतम उर्फ पीटर मुखर्जी का शनिवार को लाई डिटेक्टर टेस्ट किया गया। सूत्रों ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक सीबीआई के ऑफिसरों ने इस टेस्ट के दौरान पीटर से अपराध के बारे में, पत्नी इंद्राणी मुखर्जी के साथ उनकी बातचीत और उनके अपने बयानों के बारे में यहां सेंट्रल फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (सीएफएसएल) में कई सवाल किए।

सूत्रों ने यह भी जानकारी दी है कि पीटर ने जो जवाब दिया है उसमें खासा विरोधाभास है। आपको बताते चलें कि पीटर को 19 नवम्बर को मुंबई के वर्ली इलाके से गिरफ्तार किया गया था और उसके बाद से वह सीबीआई की हिरासत में है। सीबीआई ने पीटर की पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए एक विशेष अदालत से अनुमति ली थी। पीटर को सोमवार को मुंबई की विशेष अदालत में पेश करना है। तो आईए तस्वीरों के माध्यम से एक बार फिर रिश्तों के मकड़जाल में फंसी इस कत्ल के बारे में चर्चा करते हैं:

पीटर के बेटे संग लिव इन रिलेशन में थी शीना

पीटर के बेटे संग लिव इन रिलेशन में थी शीना

पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी और शीना बोरा लिव इन रिलेशन में रहते थे। पीटर मुखर्जी ने खुद इस बात से पर्दा उठाया है और कहा है कि दोनों मुंबर्इ के एक फ्लैट में रह‍ते थे। पीटर ने कहा है कि यह सेंसेटिव इश्यू था। हम लोग इसे लेकर ज्यादा खुश नहीं थे। इसलिए बेटे ने बाद में रिश्ता खत्म कर दिया।

जिस्मफरोशी के रेड में पकड़ी गई थी इंद्राणी

जिस्मफरोशी के रेड में पकड़ी गई थी इंद्राणी

इंद्राणी के ऊपर देह व्यापार में पकड़े जाने की एफआईआर भी दर्ज है। यह एफआईआर साल 2001 की है, जहां पुलिस ने एक रेड डाली थीं, पकड़ी गई लड़कियों में इंद्राणी का भी नाम है जिन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था। हालांकि मुंबई पुलिस को इस बात का कंफ्यूजन अभी भी है कि वह यही इंद्राणी थीं या कोई और।

शीना ने इंद्राणी को डायन कहा था

शीना ने इंद्राणी को डायन कहा था

शीना ने अपनी डायरी में इंद्राणी के लिए लिखा था कि 'तुम डायन निकली मां'। शीना ने डायरी में लिखा है कि 'हैप्पी बर्थडे टू मी। लेकिन मैं खुश नहीं हूं। ऐसा लगता है कि मेरी जिंदगी में कुछ भी नहीं है। मेरा भविष्य अंधेरे में डूबा है। मुझे अब मां से नफरत है। वह मां नहीं है, डायन है।'

शीना की लाश का मेकअप किया था इंद्राणी ने

शीना की लाश का मेकअप किया था इंद्राणी ने

शीना की हत्‍या करने के बाद लोगों को गुमराह करने के लिए इंद्राणी ने लाश का मेकअप किया था। इंद्राणी ने शीना के बाल संवारे और उसे लिपस्टिक लगाई, ताकि अगर रास्ते में कोई उन्हें देखे तो उसे इस बात का शक न हो कि शीना की मौत हो चुकी है।

इंद्राणी को ब्लैकमेल कर 3 BHK मांगती थी शीना

इंद्राणी को ब्लैकमेल कर 3 BHK मांगती थी शीना

शीना को मौत के घाट उतारते वक्‍त इंद्राणी बार-बार उसे कह रही थी कि अब ले बांद्रा में 3 बीएचके फ्लैट। पुलिस का दावा है कि शीना अपनी मां इंद्राणी को ब्‍लैकमेल कर रही थी। शीना इंद्राणी से मुंबई में एक फ्लैट मांग रही थी। बार-बार ब्‍लैकमेल होने की जगह इंद्राणी ने शीना को रास्‍ते से ही हटा देने का फैसला किया।

पूरे कांड के मास्टर माइंड निकले पीटर

पूरे कांड के मास्टर माइंड निकले पीटर

सीबीआई ने दावा किया है कि शीना के कत्‍ल की साजिश का असली मास्‍टर माइंड पीटर मुखर्जी ही हैं। सीबीआई ने यह दावा पीटर मुखर्जी से कड़ी पूछताछ के बाद किया है। सीबीआई ने कहा है कि पीटर मुखर्जी इस हत्याकांड के बारे में सबकुछ जानता था। पीटर ने ही शीना बोरा को रास्ते से हटाने की साजिश रची और फिर इंद्राणी के सहारे उसे अंजाम तक पहुंचाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+