कत्ल के बाद आरुषि की तरह बदनाम होती शीना बोरा

नई दिल्ली(ब्यूरो) शीना बोरा और आरुषि तलवार के कत्ल में कुछ समानताएं दिखती हैं। दोनों को कत्ल के बाद बदनाम किया जाना। शीना को उसकी मां इंद्राणी मुखर्जी ने मारा अपने पूर्व पति के साथ मिलकर। शीना को लेकर कहा जा रहा है कि वह गर्भवती थी। उसका अपनी मां के तीसते पति पीटर मुखर्जी के पुत्र से अफेयर था।

लगे घटिया आरोप

वहीं, उस मासूम आरुषि को लेकर भी तमाम टुच्चे आरोप लगते रहे। नोएडा के सेक्टर 25 में उसकी अपने घरेलू नौकर हेमराज के साथ कर दी गई थी। तब कहा जा रहा था कि आरुषि का अपने नौकर से संबंध था। यह हत्याकाण्ड उस समय हुआ जब आरुषि के माता-पिता दोनों ही अपने फ्लैट में मौजूद थे।

शीना मर्डर केस की मुख्य आरोपी इद्रांणी देह-व्यपार से जुड़ी रेड में पकड़ी गई थीं

माता-पिता जेल में

अब तो उसके कत्ल में उसके माता-पिता जेल में हैं। शीना केस की गुत्थी के हल होने में वक्त लगेगा। पर शीना और आरुषि पर बेहद घटिया आरोप उनके इस संसार से जाने के बाद लगे।

एक बात और। शीना और आरुषि दोनों का संबंध संपन्न परिवारों से था। दोनों के परिवार खाते-पीते थे। इसके बावजूद उन्हें उनके घरवालों ने ही मार डाला। आखिर इन्होंने इतना तो कोई बड़ा अपराध नहीं किया होगा कि इनकी जान ली जाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+