TDP नेता का महिला विधायक पर शर्मनाक बयान, कहा- तुम्‍हारी ब्‍लू फिल्‍में देख बर्बाद हो रहे हैं युवा

नई दिल्‍ली। राजनीति में नेताओं की जुबान अकसर फिसलती है लेकिन कई बार उनके शब्‍द मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ जाते हैं। ऐसा ही हुआ आंध्र प्रदेश में। यहां तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) के एमएलए बुद्धा वेनकन्‍ना ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की महिला विधायक और एक्‍ट्रेस रोजा पर निजी और आपत्तिजनक टिप्‍पणी की है। वेनकन्‍ना ने आरोप लगाया है कि विधायक रोजा ने ब्‍लू फिल्‍मों में काम किया है जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची हैं। वेनकन्‍ना यहीं नहीं रुके, उन्‍होंने कहा कि महिला विधायक के अश्लील वीडियो देखकर युवा बर्बाद हो रहे हैं। इसके अलावा वेनकन्‍ना ने यह भी दावा किया है कि प्रेसवर्ता से पहले रोजा शराब पीती थीं। आपको बता दें कि टीडीपी नेता का ये बड़ा बयान उस समय आया है जब सीएम चंद्रबाबू नायडू ने महिला सुरक्षा को लेकर एक दिन पहले लंबा-चौड़ा भाषण दिया था। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

रोजा को किसी बात का शर्म नहीं

रोजा को किसी बात का शर्म नहीं

वेनकन्‍ना ने ये बातें बीते सोमवार (7 मई) को पत्रकारों से कहीं। उनके अनुसार, रोजा को किसी चीज की शर्म नहीं है। उनकी इस हरकत से महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसे में हम सभी विधायकों, पार्षदों और मंत्रियों से लेकर मुख्यमंत्री चंद्र बाबू नायडू तक का अपमान हुआ है। वेनकन्‍ना ने कहा, "युवा आपके जबदस्त शो और ब्लू फिल्में देख रहे हैं और इससे इंटरनेट पर गंदगी फैल रही है। ब्लू फिल्मों में काम कर आपने तेलुगु भाषियों की भावनाएं आहत की हैं। क्या आप इस बारे में बात करेंगी? क्या आपमें अभी भी शर्म है?" आगे उन्होंने यह मांग की कि रोजा अपना ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराएं, ताकि सच्चाई सबसे सामने आए।

वाईएसआर कांग्रेस ने दिया जवाब

वाईएसआर कांग्रेस ने दिया जवाब

वेनकन्ना के इस बयान पर वाईएसआर कांग्रेस का पलटवार भी आया है। पार्टी ने इस बयान को बेहद ही भद्दा करार दिया है। वाईएसआर कांग्रेस की तरफ से प्रवक्ता एन पद्मजा ने मीडिया से बात करते हुए कहा, आरके रोजा ने दाचेपल्ली और कुछ अन्य मामले में आवाज उठाई थी। यही वजह है कि उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। यह टीडीपी के असहिष्णुता को दर्शाता है। साथ ही इससे यह भी पता लगता है कि वे महिलाओं की कितनी इज्जत करते हैं।

जानिए विधायक रोज के बारे में सबकुछ

जानिए विधायक रोज के बारे में सबकुछ

रोजा का पूरा नाम रोज सेल्‍वामनी है। उनका जन्‍म 17 नवंबर 1972 को हुआ था। राजनीति में आने से पहले वो दक्षिण भारतीय फिल्‍मों में बतौर एक्‍ट्रेस काम करती थीं। रोजा ने 90 के दशक में करीब 100 फिल्‍मों में काम किया है। उन्‍हें बेस्‍ट एक्‍ट्रेस के लिए नंदी अवॉर्ड और तमिलनाडु स्‍टेट अवार्ड मिल चुका है। 1999 में रोजा राजनीति में आइ्रं और वर्तमान में वो नगारी विधानसभा क्षेत्र से वाईएसआर कांग्रेस की विधायक हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+