केजरीवाल की पोल खोलने आज भाजपा में शामिल होंगी शाजिया
नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनावों की तारीख की घोषणा के साथ ही सिहासी सरगर्मी तेज हो गयी है। नेताओं का दलबदल जारी है, वहीं इन सब के बीच एक के बाद एक आम आदमी पार्टी को घेरने के लिए भारतीय जनता पार्टी अपनी कमर कस रही है। इसी कड़ी में पूर्व आप नेता शाजिया इल्मी आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो रही है

पूर्व बागी आप नेता अश्विनी उपाध्याय जोकि पहले ही भाजपा में शामिल हो गये हैं उन्होंने शाजिया का भाजपा में स्वागत किया है। शाजिया के भाजपा में शामिल होने को आम आदमी पार्टी के खिलाफ रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। वहीं भाजपा में शामिल होने से पहले शाजिया ने कहा था कि वह अरविंद केजरीवाल का भांडाफोतड़ करेंगी।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी में आपसी मतभेद और आप चीफ अरविंद केजरीवाल के साथ तल्खी के चलते शाजिया ने पार्टी को अलविदा कह दिया था। वहीं आप चीफ अरविंद केजरीवाल ने कहा कि वह शाजिया की बहुत इज्जत करते हैं और वो जिस भी पार्टी में शामिल हो उनकी शुभकामनायें उनके साथ है। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर मैंने कोई गलती की है जिसे शाजिया लोगों के सामने रखती हैं तो मैं उसके लिए लोगों से माफी मांगने को तैयार हूं।












Click it and Unblock the Notifications