राजनीति छोड़ TV शो की तैयारी में जुट गई शाजिया इल्मी!

shazia ilmi
मुंबई। आम आदमी पार्टी में कभी अरविद केजरीवाल के खासम-खास लोगों में शामिल रहने वाली शाजिया इल्मी ने अब पार्टी से नाता तोड़ लिया है। शाजिया आम आदमी पार्टी को छोड़ चुकी और इन दिनों किस खास काम में व्यस्त है। जी हां शाजिया इल्मी अब क्रिकेट बिजनेस में दिलचस्पी ले रही है। एक अंग्रेजी समाचार पत्र में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक उप महाद्वीप के टीवी एक्टर्स के लिए जल्द ही नई सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग शुरू होने वाली है। इस क्रिकेट लीग में भारत,पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट लीग के मैच सिंगापुर,दुबई और सेशल्स में होंगे।

इस समाचार पत्र ने दावा किया है कि वेंचर के पीछे किसका दिमाग है,यह साफ नहीं हो पाया है लेकिन शाजिया इल्मी की इसमें प्रमुख भूमिका है। शाजिया इल्मी ने इस बात की पुष्टि की है कि वेंचर में उनकी भूमिका ब्रांड एंबेसडर जैसी है। साथ ही वेंचर में उनकी स्वेट इक्विटी भी है।

राजनीति में शह-मात का खेल खेलने वाली शाजिया के लिए यह काम आसान नहीं है। उन्होंने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि मैं उनके शो के लिए बहुत बोरिंग साबित होती। गौरतलब है कि इससे पहले शाजिया इल्मी ने बिग बॉस में हिस्सा लेने से मना कर दिया था।

पहले अन्ना आंदोलन और बाद में आम आदमी पार्टी में शामिल हुई शाजिया ने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ मतभेदों के कारण पार्टी छोड़ दी थी। पार्टी छोड़ने के बाद अब शाजिया टीवी पर फोकस कर रही है। वहीं शाजिया इल्मी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर आने वाले टी शो का भी हिस्सा होंगी। शाजिया उस डॉक्यूमेंट्री के लिए भी फंड जुटा रही है जिसका शीर्षक है कश्मीर संघर्ष ने क्षेत्र की महिलाओं को कैसे प्रभावित किया। इ तना ही नहीं शाजिया रेप पर आरोपी के नजरिए को लेकर एक किताब पर भी काम कर रही है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+