जेल में केजरीवाल और 'आप' छोड़ने को तैयार शाजिया इल्मी

पार्टी की शुरुआत से अरविंद केजरीवाल के साथ काम करने वाली शाजिया इल्मी अब पार्टी का साथ चोड़ने जा रही है। केजरीवाल 6 जून तक जेल जाने के बाद आम आदमी पार्टी को आज एक और बड़ा झटका लग सकता है। शाजिया इल्मी आज पार्टी को अपना इस्तीफा सौंप सकती हैं।
लोकसभा चुनाव हार ने के बाद और पार्टी की खस्ता हालत देख शाजिया ने इस्तीफा देने का मन बना लिया है। एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में शाजिया ने कहा कि वो आज इस्तीफा दे सकती हैं। पार्टी के कई नेता अब नाखुश हैं और इसी वजह से शाजिया इस्तीफा देना चाहती हैं। ज हां शाजिया पार्टी छोड़ने पर आमादा है तो वहीं पार्टी शाजिया इल्मी को मनाने में जुटी हुई है। पार्टी नेता संजय सिंह ने कहा कि मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि वो शाजिया से मिसलकर उनसे बात करेंगे। उन्होंने कहा कि शाजिया को पार्टी कार्यकर्ताओं से नाराज होने का हक है। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में शाजिया गाजियाबाद सीट से चुनाव लड़ीं जहां उन्हें बीजेपी उम्मीदवार जनरल वीके सिंह से करारी हार मिली।












Click it and Unblock the Notifications