बिहार: शत्रुघन ने किया शत्रुओं को खामोश..तो झा का नहीं खुला खाता

Shatrughan Sinha wins from Patna Sahib Prakash Jha loses again
पटना। हालांकि लड़ाई इस बार काफी मु्श्किल थी लेकिन फिर भी जो जीतता है वो ही सिकंदर कहलाता है और एक बार फिर से बॉलीवुड के सुपरस्टार और भाजपा के कद्दावर नेता शत्रुघन सिन्हा ने पटना साहिब सीट पर कब्जा कर लिया है। बिहारी बाबू' ने कांग्रेस उम्मीदवार और भोजपुरी फिल्मों के अभिनेता कुणाल सिंह को एक लाख से अधिक मतों से हराया।

चुनाव 2014 की हर खबर

जिस तरह से बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूटा था उस हिसाब से लग रहा था कि इस बार बीजेपी के लिए बिहार में मुश्किलें पैदा हो सकती हैं लेकिन मोदी हवा ने बीजेपी को बर्बाद होने से बचा लिया और बिहार में भी भाजपा का परचम लहरा दिया।

तो वहीं मशहूर फिल्मकार और जनता दल (युनाइटेड) के उम्मीदवार प्रकाश झा बिहार के पश्चिम चंपारण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक बार फिर चुनाव हार गए हैं। उन्हें इस निर्वाचन क्षेत्र से तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है। झा को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद संजय जायसवाल ने हराया है।

वह वर्ष 2004 में इसी निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार और वर्ष 2009 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के उम्मीदवार के रूप में असफल रहे थे। झा को उनकी 'गंगाजल', 'राजनीति' और 'सत्याग्रह' सरीखी सामाजिक-राजनीतिक फिल्मों के लिए जाना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+