शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर कोरोना के चौथे वैरिएंट के बारे में बताया, यूजर बोले- BJP में वापसी कर रहे हैं क्या

नई दिल्ली, 27 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर तंज कसा है। सिन्हा ने ट्वीट करके लिखा, लोग बिना किसी वजह मोदी वैरिएंट से दुखी हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, दुनिया में चार तरह के लोग दुखी होते हैं। अपने दुखों से दुखी,दूसरे के दुख से दुखी, दूसरों के सुख से दुखी। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि चौथा नया वैरिएंट जो है उसमे बिना बात खामखां मोदी से दुखी। शत्रुघ्न सिन्हा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोधी के तौर पर देखा जाता है। जिस तरह से वह पीएम मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधते हैं उसके बीच सिन्हा के इस ट्वीट के अलग मायने निकाले जा रहे हैं। लोग इस ट्वीट को पीएम की तारीफ के तौर पर देख रहे हैं और कयास लगा रहे हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा की एक बार फिर से भाजपा में वापसी की बात कह रहे हैं।

Recommended Video

      Shatrughan Sinha के ट्वीट में PM Modi की तारीफ !, बताया दूखी लोगों का नया वैरियंट | वनइंडिया हिंदी
      sinha

      सोशल मीडिया पर कई लोगों ने शत्रुघ्न सिन्हा के इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा लगता है कि फिर से बीजेपी के तरफ की तैयारी है। एक अन्य यूजर ने लिखा, घर वापसी के संकेत मिल रहे हैं सर जी के। गौर करने वाली बात है कि शत्रुघ्न सिन्हा लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वह केंद्रीय मंत्री भी रहे थे। लेकिन भाजपा के साथ मनमुटाव के बाद उन्होंने पार्टी का दामन छोड़ दिया था और 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर मैदान में उतरे थे। कांग्रेस की टिकट पर शत्रुघ्न सिन्हा ने बिहार की पटला साहिब से चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें भाजपा के रविशंकर प्रसाद से हार गए थे। भाजपा की ओर से सिन्हा दो बार सांसद भी रह चुके हैं।

      हाल ही में एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि भारतीय जनता पार्टी दो व्यक्तियों की पार्टी रह गई है। भाजपा के लोगों से मेरी अभी भी करीबी है और उनसे मेरा अभी भी करीब का रिश्ता है। जिस तरह से केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन कर रहे हैं उसपर सिन्हा ने कहा था कि किसान नेता बेकार में दूसरे मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं, उन्हें सीधे अमित शाह या पीएम मोदी से मिलना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+