2024 के लोकसभा चुनाव में एकजुट विपक्ष चमत्कार कर सकता है: शत्रुघ्न सिन्हा

टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में एकजुट विपक्ष चमत्कार कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह इस महीने होने वाली विपक्ष की बैठक को लेकर आशान्वित हैं।

shatrughan sinha

तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रु्घ्न सिन्हा ने शुक्रवार को कहा कि एकजुट विपक्ष आने वाले लोकसभा चुनाव में चमत्कार कर सकता है। सिन्हा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जून 2023 में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक को लेकर वह आशान्वित हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विपक्ष को एकजुट करने की पहल की शत्रुघ्न सिन्हा ने तारीफ की है। सिन्हा ने कहा कि उनकी पार्टी की मुखिया ममता बनर्जी भी इस बैठक में शामिल होने के लिए राजी हैं।

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों में रह चुके शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मेरा हमेशा से मानना है कि ममता बनर्जी बड़ी बदलाव कर सकते हैं। यह काफी अहम है कि वह राहुल गांधी जैसे नेताओं के साथ होंगी, जिन्होंने भारत जोड़ो यात्रा की थी।

आसनसोल से टीएमसी सांसद सिन्हा ने कहा कि बैठक कॉमन मिनिमम प्रोग्राम को तय करने में मदद करेगी, जोकि मौजूदा सरकार को सत्ता से बाहर कर सकती है। सिन्हा जोकि दो बार भाजपा के टिकट पर पटना साहिब से सांसद रह चुके हैं, वह भाजपा के रविशंकर प्रसाद के खिलाफ 2019 का लोकसभा चुनाव हार गए थे, उन्होंने कांग्रेस के टिकट यह चुनाव लड़ा था।

सिन्हा ने कहा कि मैं कोई ज्योतिष नहीं हूं, लेकिन यह जरूर कहा जा सकता है कि आने वाले समय में चमत्कार होगा। हमे इसकी झलक हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में देखी है, जहां भाजपा को कांग्रेस ने हराया है। कर्नाटक में भाजपा ने अपना पूरा जोर लगा दिया, बजरंग दल की बजरंग बली तक से तुलना की गई।

क्या नीतीश कुमार पीएम पद के दावेदार हैं इसपर सिन्हा ने कहा कि क्यों नहीं। मैंने हमेशा कहा कि जिसे भी लोगों का समर्थन हैं, वह पीएम पद के योग्य है। आप और मैं भी पीएम बन सकते हैं, अगर हमारे पास लोगों का समर्थन है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि हमे इस बात का सम्मान करना चाहिए कि नीतीश कुमार ने कई बार यह साफ किया है कि वह पीएम पद के दावेदार नहीं है। लेकिन उनकी पहल की हर किसी ने तारीफ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+