शत्रुघ्न सिन्हा ने उठाई नॉनवेज खाने पर बैन की मांग, UCC का किया समर्थन, बताया देश की जरूरत
Shatrughan Sinha: बॉलीवुड एक्टर और तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (शॉटगन) ने हाल ही में यूसीसी और नॉनवेज खाने को लेकर एक बयान दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा का यह बयान काफी चौंकाने वाले है, जिसको लेकर वह सुर्खियों में आ गए है। दरअसल, शॉटगन यानी शत्रुघ्न सिन्हा ने उत्तराखंड में लागू हुए समान नागरिक संहिता (UCC) का समर्थन किया है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने समान नागरिक संहिता (UCC) की प्रशंसा करते हुए कहा है कि इस देश भर में लागू किया जाना चाहिए। साथ ही, शत्रुघ्न सिन्हा ने पूरे देश में नॉन-वेज पूरी तरह से बैन करने की मांग कर डाली थी। टीएमसी सांसद ने कहा कि देशभर में केवल गोमांस (बीफ) ही नहीं, बल्कि सामान्य रूप से सभी प्रकार के नॉनवेज भोजन पर देशभर में प्रतिबंध की लगाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कई जगह इसे बैन किया गया है और ये सही भी है। हांलांकि, उन्होंने कहा, 'मुझे पूछोगे तो बीफ बैन सही है और बीफ बैन ही क्यों पूरे देश में नॉनवेज ही बैन किया जाना चाहिए।' इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आपने कई जगह बीफ बैन किया हुआ है और कई जगह इस बैन नहीं किया है।
नॉर्थ ईस्ट में क्या है? उन्होंने कहा कि बीफ को लेकर नॉर्थ इंडिया में 'मम्मी और नॉर्थ ईस्ट में 'यम्मी' वाली नीति नहीं चलेगी।' इस दौरान उत्तराखंड में लागू हुए यूसीसी पर बोलते हुए कहा कि मुझे यकीन है कि हर कोई मेरी बात से सहमत होगा। लेकिन, इसमें काफी बारीकियां और खामियां है।
कहा कि परेशानी यह है कि जो नियम उत्तर भारत में लागू किए जा सकते हैं, उन्हें पूर्वोत्तर राज्यों में लागू नहीं किया जा सकता। यूसीसी के प्रावधानों का मसौदा तैयार करने से पहले एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की जानी चाहिए। आपको बता दें कि उत्तराखंड के बाद अब गुजरात की भाजपा सरकार ने यूसीसी की तरफ कदम बढ़ा दिए है।
गुजरात की भाजपा सरकार ने यूसीसी की जरूरत का आकलन करने और इसके लिए विधेयक का मसौदा तैयार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया है। यह समिति 45 दिनों में अपनी रिपोर्ट सरकार को सौपेंगी।












Click it and Unblock the Notifications