भारत-पाक तनाव के बीच लाहौर में शादी अटेंड करने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा, लोग हैरान, Video वायरल
नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनातनी जारी है, ऐसे में अगर कोई दिग्गज नेता पाकिस्तान के किसी भी समारोह में नजर आएगा तो लोगों को अचरज होगा ही, ऐसा ही हैरानी भरा काम किया है मशहूर अभिनेता और पूर्व सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने, जो कि लाहौर में एक शादी समारोह में हिस्सा बने थे। दरअसल सिन्हा जिस शादी समारोह में पहुंचे थे, वहां का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सिन्हा, पाकिस्तानी अदाकारा रीमा खान के साथ नजर आ रहे हैं।
लाहौर में शादी अटेंड करने पहुंचे शत्रुघन सिन्हा
यह वीडियो एक पाकिस्तानी वेबसाइट आलपाकड्रामाआफीशियल द्वारा साझा किया गया है, इसमें लिखा गया है कि दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता व राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा लाहौर में एक शादी समारोह में दिखे,फिल्म स्टार रीमा खान भी वहां मौजूद थीं।
Recommended Video

पाकिस्तानी मीडिया ने की शत्रु्घ्न सिन्हा की काफी तारीफ
इस वीडियो के वायरल होने पर जहां भारत के काफी लोग हैरान हैं वहीं पाकिस्तानी मीडिया ने शत्रु्घ्न सिन्हा की काफी तारीफ की है, पाकिस्तान के कई न्यूज चैनलों में कहा गया है कि विवाह समारोह में मौजूद लोग उस वक्त चौंक गए जब उन्होंने अपने बीच सिन्हा को पाया, दोनों देशों के बीच जारी तनाव के बीच, सिन्हा की मौजूदगी से उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ है।

पाकिस्तानी कारोबारी असद अहसन के बेटे की शादी में गए थे सिन्हा
मालूम हो कि शत्रुघ्न सिन्हा पाकिस्तानी कारोबारी असद अहसन के बेटे की शादी में शिरकत के लिए लाहौर पहुंचे थे, ऐसी खबर है कि शत्रुघ्न सिन्हा दो दिन के लिए पाकिस्तान आए हैं और वह यहां कुछ राजनेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं, हालांकि सिन्हा के पाकिस्तान जाने को लेकर कांग्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पीएम मोदी की थी तारीफ
हाल ही में शत्रुघ्न सिन्हा ने उस समय भी लोगों को काफी हैरान किया था, जब उन्होंने पीएम मोदी की तारीफ की थी, दरअसल लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए शत्रु बन गए पूर्व फिल्म स्टार सिन्हा ने कोरोना वायरस की चपेट में आए चीन के वुहान शहर से भारतीयों को सुरक्षित निकालकर स्वदेश लेकर आने के लिए पीएम मोदी को ट्वीट करके सैल्यूट किया था। गौरतलब है कि भाजपा छोड़ने से पहले से ही वह पीएम मोदी और तत्कालीन बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के बड़े आलोचक बन बैठे थे और उनकी आलोचना करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे थे।
-
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू












Click it and Unblock the Notifications