कभी नहीं कहा कि मैं सीएम उम्मीदवार बनना चाहता था: सिन्हा

पटना (मुकुंद सिंह)। पटना साहिब से बीजेपी सांसद शत्रुघ्‍न सिन्‍हा अपने विवादित बयानों और ट्वीटर के जरिये पार्टी पर तो निशाना साधते ही है लेकिन इस बार शत्रु ने मीडिया को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि मैं सिर्फ राज्यसभा सांसद नहीं हूं, लोकसभा चुनाव जीतकर आया हूं। मैंने कभी नहीं कहा था कि अगर मैं सीएम पद का उम्मीदवार होता तो बिहार में परिणाम कुछ और होता।

मीडिया ने मेरी बातों को गलत तरीके से रखा है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री के तौर पर उम्मीदवारी की उन्होंने कभी अपेक्षा नहीं की। मेरा सिर्फ यह कहना था कि अगर कैंपेनिंग में उन्हें भी शामिल किया जाता, तो कुछ अच्छा हो सकता था।

शत्रु ने ट्वीट कर कहा कि पूरी ईमानदारी, निष्ठा और प्रयासों के बावजूद बिहारी बाबू को उनके लोगों के लिए कैंपेनिंग करने से दूर रखा गया। साथ ही उन्होंने अपनी ताकत का अंदाजा कराते हुए कहा कि वह राज्य सभा सांसद नहीं हैं, बल्कि जनता द्वारा बाकायदा चुनकर आए हैं। बिहार की जनता में उनका अपना सपोर्ट बेस है, और दो बार वह रिकॉर्ड मार्जिन से लोकसभा चुनाव जीतकर आए हैं।

आपको बताते चले कि इससे पहले शत्रु ने बुधवार चार बुजुर्ग नेताओं की चिठ्ठी के बहाने पार्टी पर निशाना साधा था। उसके बाद पार्टी के कई नेताओं ने शत्रु पर कार्रवाई की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+