नरेंद्र मोदी कैबिनेट में शत्रुघ्न सिन्हा चाहते हैं मंत्री का पद

मोदी कैबिनेट में भले बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को जगह नहीं मिली है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि मोदी मंत्री बनाएंगे। सिन्हा को ऐसा लगता है कि खराब सेहत की अफवाह के कारण उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली।
पढ़ें- सी-सैट का आज स्पष्ट संडे
सिन्हा को तब भी मंत्री पद का ऑफर मिलता तो नहीं ठुकराते। शत्रुघ्न सिन्हा ने रजत शर्मा के साथ 'आपकी अदालत' प्रोग्राम में कहा कि किसे मंत्री बनाना है किसे नहीं यह तो पीएम का विशेषाधिकार है।
प्रधानमंत्री और संसदीय बोर्ड के विशेषाधिकारों को कभी चैलेंज नहीं कर सकते हैं। यदि पीएम मोदी को ऐसा लगेगा कि उन्हें मेरी सेवा की जरूरत है तो मैं जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार खड़ा हो जाऊंगा।
अपनी तरफ से मंत्री बनाने की बात कभी नहीं कहूंगा और मुझे पीएम खुद से जिम्मेदारी देते हैं तो इनकार भी नहीं करूंगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या मंत्री बनने की इच्छा रखते हैं? इस जवाब पर सिन्हा मुस्कराए और बोले कि 'अच्छे दिन आने वाले हैं'।
शत्रु ने कहा कि मेरी पार्टी के संसदीय बोर्ड ने मोदीजी को पीएम कैंडिडेट बनाने की घोषणा की ऐसे में विरोध करने का सवाल ही नहीं उठता था। सिन्हा ने कहा कि आडवाणी पिता तुल्य हैं और मोदी प्रधानमंत्री। इससे अलग जब उनसे पुरानी बातें पूछीं गईं तो वे टाल गए व बोले कि हमें वर्तमान पर ध्यान देना है क्यों कि अच्छे दिन आने वाले हैं।












Click it and Unblock the Notifications