यशवंत सिन्हा के बाद एक और भाजपा नेता का मोदी पर सीधा हमला, कहा- सामने आकर जवाब दो

Recommended Video

    Shatrughan Sinha attacks on PM Modi

    नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री रहे यशवंत सिन्हा की ओर से अर्थव्यवस्था के सवालों से केंद्र की मोदी सरकार बैकफुट पर है। वहीं भारतीय जनता पार्टी के ही सांसद शत्रुघ्न सिन्हा पहले दिन से यशवंत का समर्थन कर रहे हैं। अपने लेख पर डटे हुए सिन्हा ने कहा है कि विकास दर गिरने से गहरी चिंता है। उन्होंने कहा कि बैंको के NPA को नीचे लाने होगा ताकि सुधार हो सके। उन्होंने कहा यदि कांग्रेस के वित्त मंत्रियों को छोड़ दें तो केवल मैं हूं जिसे 7 बजट पेश किया है। अगर आप एक के बाद एक झटका देते रहेंगे तो अर्थव्यव्सथा संभलेगी क्या? लगातार 6 महीने से विकास दर घट रही है। उन्होने कहा कि नोटबंदी के चलते अर्थव्यवस्था की रफ्तार और सुस्त हुई।

    प्रेस के सामने आएं पीएम मोदी

    प्रेस के सामने आएं पीएम मोदी

    शत्रुघ्न लगातार ट्वीट कर यशवंत का समर्थन कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पूरे मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जनता और प्रेस के सामने आने को कहा है।

    ताकि पता चले की पीएम मध्य वर्ग के बारे में सोचते हैं

    ताकि पता चले की पीएम मध्य वर्ग के बारे में सोचते हैं

    शत्रुघ्न ने कहा कि अर्थव्यवस्था के मसले पर यशवंत सिन्हा की टिप्पणियों का मेरे साथ कई अन्य नेताओं ने समर्थन किया। सिन्हा ने लिखा है कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता और मीडिया के सामने आना चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम को एक प्रेस वार्ता बुलानी चाहिए,ताकि यह पता लगे कि वो मध्य वर्ग के लोगों के बारे में सोचते हैं।

     'बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी'

    'बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी'

    सिन्हा ने कहा कि मसले को सरकार और यशवंत सिन्हा के बीच, या अरुण जेटली बनाम यशवंत सिन्हा का मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। जगजीत सिंह के शब्दों में कहें तो 'बात निकलेगी तो दूर तलक जाएगी।' सिन्हा ने गुजरात चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वहां भी चुनाव आने वाले हैं, ऐसे में पीएम को जवाब देना चाहिए।

    यशवंत ने जेटली को दिया जवाब

    यशवंत ने जेटली को दिया जवाब

    वहीं जेटली के एक बयान के पलटवार में यशवंत सिन्हा ने कहा है कि अगर मैं नौकरी चाहता तो अरुण जेटली वहां ना होते। बेटे जयंत सिन्हा के लेख पर उन्होंने कहा कि यह मुद्दे को भटकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि अगर देश की अर्थव्यवस्था खराब है को इसका जिम्मेदार वित्त मंत्री ही होगा ना कि गृह मंत्री। व्यक्तिगत आरोप मैं भी लगा सकता हूं लेकिन मैं इस में नहीं फसूंगा। सिन्हा ने कहा कि 'राष्ट्रहित से बड़ा कोई हित नहीं है। अगर मेरे सवालों से बेटे का करियर खराब होता हो तो हो जाए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+