BJP के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा के बगावती सुर जारी, मोदी सरकार को बताया 'दो आदमी का शो'

नई दिल्ली। पद्मावती के बाद बीजेपी नेता और पटना साहिब से लोकसभा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के अपनी ही पार्टी के खिलाफ बगावती सुर जारी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने गुरुवार को एक कार्यक्रम में माकपा महासचिव सीताराम येचुरी और जदयू के बागी नेता शरद यादव सहित विपक्ष के कई शीर्ष नेताओं के साथ मंच साझा करते हुए, मोदी सरकार की एक बार फिर जमकर आलोचना की है। कार्यक्रम में शत्रुघ्न सिन्हा ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह का बिना नाम लेते हुए सरकार को 'एक आदमी की सेना और दो आदमी का शो बताया है।

BJP के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा के बगावती सुर जारी

शत्रुघ्न सिन्हा ने कार्यक्रम में मोदी सरकार के मंत्रियों का जमकर मजाक उड़ाते हुए कहा कि सरकार के मंत्रीमंडल में 90 प्रतिशत लोगों को कोई नहीं जानता। उन्होंने कहा कि इन मंत्रियों को भीड़ में कोई नहीं पहचानेगा। सिन्हा के अनुसार, ये वो खुशामदीदों की टोली हैं, जो वहां कुछ बनाने के लिए नहीं हैं, बल्कि बने रहने की कोशिश में लगे हैं।

शत्रुघ्न सिन्हा यहीं नहीं रुके, उन्होंने वित्त मंत्री अरुण जेटली, सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, 'यदि एक वकील वित्त मंत्री बन सकता है, एक टीवी सेलेब्रिटी मानव संसाधन विकास मंत्री बन सकती है और एक चाय वाला.....फिर मैं इन मुद्दों पर क्यों नहीं बोल सकता?'

पीएम मोदी का भ्रष्टाचार पर ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा के नारे पर भी चुटकी लेते हुए सिन्हा ने कहा कि आजकल देश में ना जियूंगा, ना जीने दूंगा चल रहा है। इससे पहले पद्मावती मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी पर सिन्हा ने कहा था कि पीएम इस मुद्दे पर चुप क्यों है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+