दिल्ली में क्यों हुई कम वोटिंग, शशि थरूर ने ये बताया
Recommended Video
नई दिल्ली- वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर ने दिल्ली विधानसभा में हुई कम वोटिंग को लेकर बहुत ही चौंकाने वाला दावा किया है। दरअसल, इस बार दिल्ली में वोटिंग प्रतिशत पिछले चुनावों के तुलना में कम दर्ज की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने कम वोटिंग के लिए दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में हुई फायरिंग को वजह बताया है।

कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर के मुताबिक दिल्ली में इस बार जो कम वोट पड़े हैं उसका कारण शाहीन बाग इलाके में हुई फायरिंग हो सकता है। गौरतलब है कि शाहीन बाग में पिछले करीब दो महीने से नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन हो रहा है, जहां एक बार तो धरने वाली जगह पर ही हवाई फायरिंग को अंजाम दिया गया है। एक मौके पर एक शख्स वहां पिस्तौल लेकर भी पहुंच गया था। जबकि, जामिया नगर इलाके में एक शख्स ने प्रदर्शन के खिलाफ में गोली चला दी थी, जिसमें जामिया के एक छात्र का हाथ जख्मी हो गया था।
इसके अलावा थरूर ने एक बार फिर से नागरिकता संशोधन का कानून और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर के लेकर विवादित टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि इस बात की आशंका जताई जा रही है कि सीएए और एनआरसी के माध्यम से सही कागज नहीं दिखाने वालों के मतदान का अधिकार छीना जा सकता है।
बता दें कि शशि थरूर कांग्रेस के उन दो बड़े नेताओं में से हैं जो शाहीन बाग जाकर सीएए-विरोधी प्रदर्शन में भाषण दे चुके हैं। उनके अलावा कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर भी शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून की मुखालफत कर चुके हैं और वह वहां भाषण देने के बाद एक कार्यक्रम में शिरकत करने सीधे पाकिस्तान चले गए थे, जिसको लेकर विरोधियों ने उनपर तंज भी कसा था।












Click it and Unblock the Notifications