सुनंदा पुष्कर मामले में टीवी चैनल पर भड़के शशि थरूर
सुनंदा पुष्कर की मौत पर टीवी चैनल के खुलासे पर भड़के शशि थरूर, बोले तथ्यों को तोड़ मरोड़कर दिखाया गया है, ये पूरी तरह से झूठे हैं।
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने उन तमाम रिपोर्ट को सिरे से खारिज किया है जिसमें उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत पर सवाल खड़े किए गए हैं। टीवी चैनल्स पर चल रही खबरों को शशि थरूर ने खारिज करते हुए कहा है कि तथ्यों को तोड़ मरोड़कर दिखाया जा रहा है और यह सरासर झूठ है।

सुनंदा पुष्कर मामले में जिस तरह से एक अंग्रेजी न्यूज चैनल ने नया ऑडियो टेप जारी किया है और शशि थरूर को कटघरे में खड़ा किया है, उसपर शशि थरूर ने नाराजगी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा है कि मैं इस बात से नाराज हूं कि कोई अपने व्यक्तिगत लाभ और टीआरपी के लिए दूसरों के दुख को इस तरह से दिखाया जा रहा है, मैं चुनौती देता हूं कि आप अपने फर्जी आरोपों को कोर्ट में साबित करके दिखाएं।
थरूर ने सख्त रुख दिखाते हुए लिखा कि आप तथ्यों को तोड़मरोड़कर फर्जी तरीके से लोगों को भड़काने के लिए टीवी पर दिखाते हैं, गलत तथ्यों और झूठ को एक अनैतिक चैनल ने ब्रॉडकास्ट किया, जो खुद को शोमैन और पत्रकार बताता है और चैनल पर ढोंग करता है। आपको बता दें कि सुनंदा पुष्कर की संदिग्ध परिस्थितियों में 17 जनवरी 2014 को साउद दिल्ली के एक होटल में मृत्यु हो गई थी।
आपको बता दें कि जो ऑडियो टेप न्यूज चैनल पर दिखाया गया है उसमें टीवी पत्रकार सुनंदा पुष्कर से बात करती हैं जिसमें खुद सुनंदा पत्रकार से बात करने की इच्छा जाहिर करती हैं। टीवी पत्रकार कहती हैं कि वह 10 मिनट में उनके पास पहुंच रही है जिसपर खुद सुनंदा उन्हें आने के लिए कहती हैं। लेकिन जब पत्रकार पहुंचती हैं तो उन्हें मिलने नहीं दिया जाता है, यही नहीं उन्हें फोन पर सुनंदा से बात नहीं करने देता, जिसके बाद चैनल कई संगीन आरोप लगाते हुए शशि थरूर पर सवाल खड़ा करता है।












Click it and Unblock the Notifications