TMC सांसद के समर्थन में आए शशि थरूर, बोले- महुआ मोइत्रा ने वही कहा जो हर हिंदू जानता है
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने टीएमसी एमपी महुआ मोइत्रा की देवी काली वाली टिप्पणी पर समर्थन किया है। शशि थरूर ने कहा कि महुआ मोइत्रा पर कुछ ऐसा कहने के लिए हमला किया जा रहा है, जो हर हिंदू जानता है।
नई दिल्ली, 06 जुलाई : कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने टीएमसी एमपी महुआ मोइत्रा की देवी काली वाली टिप्पणी पर समर्थन किया है। शशि थरूर ने कहा कि महुआ मोइत्रा पर कुछ ऐसा कहने के लिए हमला किया जा रहा है, जो हर हिंदू जानता है। थरूर ने ट्वीट कर लिखा कि हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं जहां कोई भी किसी के नाराज होने का दावा किए बिना धर्म के किसी भी पहलू के बारे में सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कह सकता है।
Recommended Video

बता दें कि महुआ मोइत्रा की टिप्पणी के बाद राजनीनित तूफान खड़ा हो गया है। टीएमसी ने महुआ के बयान से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि महुआ की टिप्पणी निजी है, इससे पार्टी का कोई संबंध नहीं है। पार्टी उनके बयान का समर्थन नहीं करती है। इसके बाद महुआ मोइत्रा ने टीएमसी के ट्विटर को अनफॉलो कर दिया है। हालांकि, महुआ मोइत्रा अभी भी टीएमसी सुप्रीमो और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को फॉलो कर रही हैं।
मांस और शराब पीने वाली हैं मां काली
बता दें कि महुआ मोइत्रा इंडिया टुडे के कार्यक्रम में मां काली के पोस्टर पर चल रहे विवाद को लेकर अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मां काली उनके लिए मांस खाने वाली और शराब पीने वाली देवी थीं। महुआ ने कहा कि जब आप सिक्किम जाएंगे तो आप देखेंगे कि वहां के लोग देवी काली को व्हिस्की चढ़ाते हैं। लेकिन अगर आप उत्तर प्रदेश जाते हैं और अगर आप उनसे कहते हैं कि आप देवी को 'प्रसाद' के रूप में व्हिस्की चढ़ाएंगे तो वे इसे ईशनिंदा कहेंगे।
टीएमसी ने किया किनारा
बता दें कि विवाद के बीच बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म का पोस्टर हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें कई लोगों ने कहा कि यह पोस्टर हिंदू देवी का अपमान है और धार्मिक भावनाओं को आहत करता है। टीएमसी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा कि महुआ मोइत्रा का देवी काली पर बयान उनकी निजी टिप्पणी हो सकती है। पार्टी किसी भी तरीके या रूप में इसको समर्थन नहीं करती है। अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस इस तरह की टिप्पणियों की कड़ी निंदा करती है।












Click it and Unblock the Notifications