शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' बयान पर कोलकाता कोर्ट ने किया समन, 14 अगस्त को पेशी
कोलकाता: कांग्रेस सांसद शशि थरूर के विवादित बयान पर कोलकाता कोर्ट ने उनको समन किया है। वकील सुमित चौधरी ने कोर्ट में याचिका दायर की है जिसमें कहा गया है कि शशि थरूर की टिप्पणी ने धार्मिक भावनाओं को आहत किया है और संविधान का अपमान किया है। कोर्ट द्वारा थरूर को 14 अगस्त को पेश होने के लिए कहा गया है। शशि थरूर ने कहा था कि 2019 में अगर भाजपा फिर से सत्ता में वापसी करती है तो ऐसा लगता है कि हमारा लोकतांत्रिक संविधान नहीं बचेगा। वो संविधान को खत्म कर देंगे और भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा। इस बयान के बाद बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने हैं।
ये भी पढ़ें: कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ लखनऊ थाने में दी गई तहरीर, पुलिस ने कहा-जांच के बाद होगी कार्रवाई

इसके पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के खिलाफ लखनऊ के गोमती नगर थाने में भी तहरीर दी गई। यह तहरीर थरूर के उस बयान के बाद दी गई, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लोकसभा का चुनाव जीत गई तो भारत 'हिंदू पाकिस्तान' बन जाएगा। इतना ही नहीं शशि थरूर का मुंह काला करने के लिए अलीगढ़ के एक युवा नेता ने 11,000 रुपए का 'इनाम' देने की घोषणा भी की है।
बता दें कि शशि थरूर ने तिरुवनंतपुरम में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी अगर साल 2019 में जीतती है, तो वह नया संविधान लिखेगी, भारत हिंदू पाकिस्तान बन जाएगा, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का कोई सम्मान नहीं किया जाएगा। जबकि कांग्रेस ने शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' वाले विवादित बयान के बाद अपने नेताओं को सोच समझकर बयान देने की हिदायत भी दी थी।
ये भी पढ़ें: शशि थरूर के 'हिंदू पाकिस्तान' पर बवाल, कांग्रेस ने दी हिदायत- सोच समझकर बोलें नेता












Click it and Unblock the Notifications