सुनंदा पुष्कर मौत मामले में बरी होने के बाद बोले शशि थरूर, ये सब किसी बुरे सपने जैसा था
सुनंदा पुष्कर मौत मामले में बरी होन के बाद बोले शशि थरूर, बुरे सपने की तरह गुजरा है ये वक्त
नई दिल्ली, 18 अगस्त: कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर को पत्नी सुनंदा पुष्कर मौत मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज बरी कर दिया है। 2014 में सुनंदा की मौत के बाद दिल्ली पुलिस ने थरूर पर सुनंदा का मानसिक उत्पीड़न करने और हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में सभी आरोपों से मुक्त होने के बाद शशि थरूर ने ट्विटर पर अपना बयान जारी किया है। थरूर ने अदालत का धन्यवाद करते हुए इसे सात साल लंबे बुरे सपने से मुक्ति कहा है।
Recommended Video

थरूर ने क्या कहा है
कोर्ट का फैसला पर शशि थरूर ने कहा है, मैं आज के फैसले के लिए जज गीतांजलि गोयल का शुक्रिया अदा करता हूं। उन्होंने मुझे उन आरोपों से मुक्त कर दिया है जो दिल्ली पुलिस ने मेरे खिलाफ लगाए थे। साथ ही मैं अपने वकील विकास पहवा और गौरव गुप्ता को भी धन्यवाद कहना चाहता हूं। मुझ पर केस होने के बाद मीडिया में भी मुझे बुरा-भला कहा गया, लेकिन मैंने न्यायपालिका पर भरोसा बनाए रखा और आखिर सच की जीत हुई। इन आरोपों को लेकर में लगातार कहता रहा था कि ये पूरी तरह से बेबुनियाद हैं और आज से साबित हुआ। थरूर ने कहा कि सुनंदा की मौत और फिर इसके बाद मेरे खिलाफ केस दर्ज होना बुरे सपने की तरह था, जो आज बीत गया है। अब मुझे उम्मीद है कि मैं और मेरा परिवार सुनंदा की यादों के साथ शांति से जीवन गुजार सकेंगे।
होटल के कमरे में मृत मिली थीं सुनंदा
शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी 2014 की रात चाणक्यपुरी स्थित लीला पैलेस होटल के कमरे में मृत मिली थीं। जिस वक्त सुनंदा होटल में मृत मिली थी, उस वक्त थरूर के घर पर रेनोवेशन का काम चल रहा था, जिसके कारण सुनंदा घर छोड़कर होटल रहने आई थीं। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कांग्रेस नेता शशि थरूर से लंबी पूछताछ की थी और जांच के आधार पर पुलिस ने अदालत को बताया था कि पति थरूर के साथ पुष्कर के रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे, इसलिए वो मानसिक रूप से परेशान थीं।












Click it and Unblock the Notifications