"सिंह इज किंग!", घुसपैठिए को पकड़ने वाले कांग्रेसी सांसद की शशि थरूर ने की तारीफ

संसद पर हुए आतंकी हमले के ठीक 22 साल बाद सदन में घुसे उपद्रवियों ने बुधवार, 13 दिसंबर को कलर स्मोक छोड़ते हुए, नारे लगाते स्पीकर के चेयर की ओर जाने की कोशिश की। हालांकि, इस कोशिश को सांसदों ने नाकाम कर दिया और उपद्रवी को दबोच कर उसकी कुटाई कर दी। जिसके बाद, कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अपने सहकर्मी और कांग्रेस नेता गुरजीत सिंह औजला की तारीफ की है।

मल्टिमीडिया साइट एक्स (पहले ट्विटर) पर तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने लिखा,"सिंह इज किंग! अद्भुत औजला, मेरे बहादुर सहयोगी, जिन्होंने लोकसभा में घुसपैठिए का सामना किया।"

Congress

क्या है पूरा मामला?
बुधवार, 13 दिसंबर 2023 को लोकसभा के कार्यवाही के दौरान 2 अज्ञात व्यक्ति दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े। सांसदों के बैठे वाली जगह पर कूदते-फांदते दोनों स्पीकर की चेयर की ओर बढ़ रहे थे। साथ-ही-साथ दोनों लड़के पीले रंग की कलर स्मोक छोड़ते हुए नारे लगा रहे थे। अचानक हुई इस घटना ने सदन के अंदर अफरातफरी का माहौल बना दिया। जिसके बाद कुछ विधायकों ने उपद्रवियों को घेरा और पकड़ लिया। उपद्रवियों की सांसदों ने मिलकर पहले कुटाई की और फिर मार्शल की मदद से उन्हें सदन के बाहर किया। जिसके बाद पुलिस ने लड़कों को हिरासत में ले लिया।

Recommended Video

    'सिंह इज किंग!', घुसपैठिए को पकड़ने वाले कांग्रेसी सांसद की शशि थरूर ने की तारीफ

    उपद्रवियों को घेरने वाले सांसदों में कांग्रेस के गुरजीत सिंह औजला भी शामिल थे। उनकी बहादुरी की तारीफ करते हुए कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने एक्स पर पोस्ट लिखा है।

    संसद के बाहर भी 2 लोगों ने शांति भंग करने की कोशिश की
    संसद के अंदर घुसे 2 उपद्रवियों के अलावा 2 अन्य लोगों ने संसद के बाहर शांति भंग करने की कोशिश की। एक महिला और एक पुरुष ने संसद के बाहर पीले रंग की गैस छोड़ते हुए नारे लगाए। पुलिस ने उनदोनों को भी हिरासत में ले लिया था। प्रारंभिक जांच में ये बात सामने आई यही कि चारों लोग एकदूसरे को पहले से जानते थे। संसद एक अंदर और बाहर अराजकता फैलाने का प्लान उन्होंने सोशल मीडिया पर किया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+