शशी थरुर ने इस फोटो को शेयर का कर आखिर क्यों कहा- देवी ने वायरस को मार डाला!

शशी थरुर ने इस मूर्ति की फोटो शेयर का कर कहा- देवी ने वायरस को मार डाला!

नई दिल्‍ली। कोरोना महामारी के चलते इस बार नवरात्रि में दुर्गा पूजा का पंडाल सूना पड़ा हैं लेकिन मां के भक्‍तों का जोश कम नहीं हैं। पश्चिम बंगाल में घर बैठे ही लोग पूजा पंडालों का लाइव टेलीकास्‍ट देखकर इस प्रमुख पर्व की खुशियां मना रहे हैं। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने आज कोलकाता में स्थित एक दुर्गा पूजा समिति द्वारा लगाई गई दुर्गा मां की प्रतिमा की रचनात्मक भावना की प्रशंसा की। 22 अक्टूबर से शुरू होने वाले पांच दिवसीय उत्सव के लिए इस पूजा समिति ने कोरोनोवायरस विषय चुना है। कांग्रेस नेता शशि थरुर ने प्रसंशा करते हुए ये पोस्‍ट साझा किया है जो जमकर पसंद किया जा रहा है।

sashi

देवी ने वायरस को मार डाला!
इस मूर्ति में कोरोना वायरस को मारने वाली देवी को डाक्‍टर के परिधान में दर्शाया गया है। इस मूर्ति की तस्‍वीर को शेयर करते हुए शशि थरूर लिखा - कोविड 19 का शानदार ढंग से उपयुक्त चित्रण, देखिए दुर्गा पूजा की रचनात्मकता कोलकाता से, देवी ने वायरस को मार डाला! अज्ञात डिजाइनर और मूर्तिकार को सेल्‍यूट #DurgaPuja2020

durgamaa

पश्विम बंगाल में दुर्गा पंडालों को नो एंट्री जोन घोषित किया गया
बता दें सोमवार को ही कलकत्‍ता उच्‍चन्‍यायालय ने पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के पंडालों को आगंतुकों के लिए नो-एंट्री ज़ोन घोषित कर दिया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने ये आदेश बंगाल के सबसे बड़े त्योहार से केवल तीन दिन पहले दिया गया था। कोरोना महामारी को देखते हुए पंडालों के अंदर केवल आयोजकों को अनुमति दी जाएगी। अदालत ने कहा, कोरोनोवायरस प्रकोप को देखते हुए बड़े पंडालों के लिए संख्या 25 और छोटे लोगों के लिए 15 को सीमित कर दिया।

पश्चिम बंगाल में तेजी से बढ़ रहे कोरोना केस
गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 11 अगस्त (53,601) को शुरू होने के बाद पिछले 24 घंटे में 55,722 कोरोनावायरस संक्रमणों के मामले सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल - जो पिछले 2 हफ्तों से अ‍त्‍यधिक संख्‍या में नए केस समाने आ रहे हैं। पश्चिम बंगाल दूसरे नंबर पर है जहां अब तक कोरोना से सबसे अधिक मौतें हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें - हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा पंडालों को नो-एंट्री ज़ोन घोषित किया, आयोजकों के अलावा नहीं मिलेगी किसी को एंट्री

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+