अजब-गजब इंग्लिश वाले शशि थरूर अब बने कॉमेडियन, ऋचा चड्ढा और तापसी पन्‍नू के साथ आएंगे स्‍टेज पर नजर

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के नेता और तिरुवंतपुरम से कांग्रेस के सांसद शशि थरूर जिनकी इंग्लिश अभी तक सबके लिए पहेली की तरह है, अब वह स्‍टैंड-अप कॉमेडियन हैं। शशि थरूर को अक्‍सर अपनी बेबाक टिप्‍पणियों के लिए जाना जाता है और उनके व्‍यंग्‍य भी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर रहते हैं। अब वह अपने इसी 'छिपे हुए टैलेंट' को सबके सामने लेकर आने वाले हैं।

स्‍टैंड अप कॉमेडियन थरूर

स्‍टैंड अप कॉमेडियन थरूर

अभी तक थरूर को एक लेखक, वक्‍ता, एकेडमिशियन, राजनयिक और राजनेता के तौर पर जाना जाता है अब उन्‍हें एक स्‍टैंड-अप कॉमेडियन के तौर पर भी जाना जाएगा। थरूर अब एमेजॉन प्राइम पर आने वाले एक प्रोग्राम में नजर आने वाले हैं। इस शो में शशि थरूर के साथ बॉलीवुड एक्‍ट्रेस तापसी पन्‍नू, ऋचा चड्ढा, सिंगर और कंपोजर विशाल डाडलानी और यू-ट्यूब सेलिब्रिटी भुवन बाम भी नजर आएंगे। यह पांच एपिसोड में आने वाली एक सीरीज है।

पिछले दिनों आया ट्रेलर

गुरुवार को इसका ट्रेलर जारी हुआ है और 15 नवंबर से यह प्राइम पर मौजूद होगी। शशि थरूर ने ट्रेलर लॉन्‍च के बाद ट्वीट किया और लिखा, 'कोई नया करियर नहीं है, साथियों सिर्फ एक सीजन है। महीनों पहले लाइव ऑडियंस के बीच इसे रिकॉर्ड किया गया है और जिसमें से ज्‍यादातर मिलेनियल्‍स थे। मैं करीब 25 मिनट का स्‍टैंड अप किया है। पता नहीं मेरे पॉलिटिकल जोक्‍स लोगों को समझ भी आएंगे होंगे या नहीं।'

नेटफिल्‍क्‍स के शो पर भी आए हैं नजर

नेटफिल्‍क्‍स के शो पर भी आए हैं नजर

पिछले दिनों एमेजॉन की तरफ से इसका एक पोस्‍टर भी रिलीज कर दिया गया है। इसमें पांच सेलिब्रिटीज के बीच थरूर भी नजर आ रहे हैं। इस शो का नाम है 'वन माइक स्‍टैंड' और सबसे आगे कॉमेडियन स्‍वप्‍न वर्मा नजर आ रहे हैं। शशि थरूर पहली बार किसी शो में फीचर होने वाले हैं ऐसा नहीं है। इससे पहले वह नेटफिल्‍क्‍स के पैट्रियॉट एक्‍ट में भी नजर आए हैं। पैट्र‍ियॉट एक्‍ट में हसन मिन्‍हाज ने उनके मिलिनियल शब्‍दकोश का टेस्‍ट किया था।

ट्रोलर्स को देते हैं मजेदार जवाब

ट्रोलर्स को देते हैं मजेदार जवाब

थरूर अक्‍सर ट्विटर पर अपने ट्रोलर्स को जवाब देते रहते हैं और उनके जवाब में उनका व्‍यंग्‍य कौशल साफ नजर आता है। अब यह देखना दिलचस्‍प होगा कि वह एक स्‍टैंड-अप कॉमेडियन के तौर पर किस तरह से ऑडियंस का मनोरंजन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+