संगीतकार विशाल ददलानी ने भारतीय मुसलमानों के नाम लिखा एक संदेश, शशि थरूर ने कहा- शाबाश

नई दिल्ली, जून 16। काफी प्रसिद्ध म्यूजिशियन विशाल ददलानी ने भारत के मुसलमानों के नाम एक संदेश ट्विटर पर पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि देश के मुसलमानों को जरा भी खतरा नहीं है, आपका दर्द हमारा दर्द है। विशाल ददलानी की इस पोस्ट पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी प्रतिक्रिया दी है। शशि थरूर ने विशाल ददलानी की इस पोस्ट की सराहना की है और कहा है कि वो उनकी भावनाओं का सम्मान करते हैं और उनकी इस पोस्ट को देखकर गर्मजोशी से भर गए हैं।

Vishal Dadlani and Shashi Tharror

क्या कहा है विशाल ददलानी ने?

आपको बता दें कि विशाल ददलानी ने भारतीय मुसलमानों के नाम संदेश लिखते हुए कहा है कि मैं बहुसंख्यक भारतीय हिंदुओं की ओर से मुसलमानों से यह कहना चाहता हूं कि देश में आपको देखा और सुना जाता है और प्यार भी किया जाता है, इसलिए आपको जरा भी डरने की जरूरत नहीं है। विशाल ददलानी ने आगे कहा कि भारतीय मुसलमानों की देशभक्ति पर कोई सवाल नहीं है, आपकी पहचान भारत या फिर किसी अन्य धर्म के लिए बिल्कुल खतरा नहीं है, यह राष्ट्र एक परिवार है।

'हमें बांटने वालों को जीतने नहीं देना है'

विशाल ददलानी ने आगे कहा है कि हमें उन लोगों को जीतने नहीं देना है, जो हमें बांटने की कोशिश कर रहे हैं। "मैं सभी भारतीयों से यह कहना चाहता हूं कि मुझे भारतीय राजनीति की कुरूप प्रकृति के लिए वास्तव में खेद है, जो हमें खुशी-खुशी छोटे-छोटे समूहों में बांट देगी, जब तक कि हम अकेले खड़े नहीं हो जाते, यह सब निजी फायदे के लिए किया जा रहा है, हमें ऐसे लोगों को जीतने नहीं देना है।"

नूपुर शर्मा के बयान पर मचा है घमासान

आपको बता दें कि बीजेपी की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद को लेकर दिए बयान के खिलाफ देशभर में घमासान मचा हुआ है। देश का मुसलमान लगातार नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है। इस मांग को लेकर पिछले शुक्रवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन भी हुए थे, जिसके बाद से कई राज्यों में हिंसक प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सरकार सख्ती से कार्रवाई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+