कांग्रेस पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा जैसे हीरो की जगह खाली है- शशि थरूर

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के बागी नेता शत्रुघ्न सिन्हा को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कांग्रेस में शामिल होने का न्योता दिया है। गौर करने वाली बात है को दोनों ही नेता लोकसभा सांसद हैं, थरूर एक तरफ जहां तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद हैं तो सिन्हा पटना साहिब से भाजपा सांसद हैं। दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा थरूर की किताब के लॉच के मौके पर तिरुवनंतपुरम में थे। इस दौरान थरूर ने कहा कि हमारी पार्टी में शत्रुघ्न सिन्हा जैसे एक हीरों की जगह खाली है।

मोदी-शाह के आलोचक सिन्हा

मोदी-शाह के आलोचक सिन्हा

गौर करने वाली बात है कि सिन्हा अपने भाषण में प्रधानमंत्री की आलोचना करते हैं। जिस तरह से भाजपा सांसद कीर्ति आजाद पार्टी के खिलाफ बागी हुए, उसके बाद सिन्हा दूसरे नेता थे जिन्होंने मुखर होकर अपनी ही पार्टी और पीएम के खिलाफ बयानबाजी शुरू की थी। सिन्हा पीएम मोदी और अमित शाह की खुलकर आलोचना करते हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि सिन्हा राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर अगला लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। बिहार में आरजेडी, कांग्रेस और उपेंद्र सिंह कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी एक साथ नजर आ रही हैं।

बिहार में सीटों के बंटवारे पर बोला तीखा हमला

बिहार में सीटों के बंटवारे पर बोला तीखा हमला

आपको बता दें कि कि जिस तरह से बिहार में भाजपा, नीतीश कुमार और राम विलास पासवान की पार्टी के बीच सीटों का बंटवारा हुआ था, उसपर सिन्हा ने तीखा हमला बोला था। सिन्हा ने कहा था कि इस सीट के बंटवार से भाजपा की चुनावी सफलता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। 2014 में भाजपा ने 22 सीटें बिहार में जीती थी लेकिन और 30 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन इस बार पार्टी ने पहले से ही 13 सीटों पर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है और वह सिर्फ 17 सीटों पर ही चुनाव लड़ेगी। ऐसे में पार्टी पहले से ही पांच सीटें कुर्बान कर चुकी है, लिहाजा साफ है कि पार्टी ने पहले से ही अपनी हार को स्वीकार कर लिया है।

भाजपा की निराशा जाहिर

भाजपा की निराशा जाहिर

सिन्हा ने कहा कि भाजपा ने पहले ही हार को स्वीकार कर लिया है, ऐसे में जनता के मन में भी यह सवाल उठेगा। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने बुहमत हासिल किया था लेकिन इस बार वह अपने सहयोगियों को खुश करने में जुटी है। वह अपने हिस्से की सीटें दूसरी पार्टियों की झोली में डाल रही है, जोकि भाजपा की हताशा को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में गैस चैंबर: लगातार तीसरे दिन 'इमरजेंसी' जैसे हालात, एक्शन में EPCA

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+