"ट्रंप ने भारत-पाक के बीच सीजफायर करवाया", दावे पर शशि थरूर ने दिया जवाब, बताया ऑपरेशन सिंदूर से क्या मिला?
India-Pakistan ceasefire: भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कथित मध्यस्थता के दावों को लेकर विपक्षी पार्टियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार घेर रही हैं। वहीं कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता सांसद शशि थरूर ने अपने हालिया इंटरव्यू में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ट ट्रंप के दावों पर करारा जवाब दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर 'ऑपरेशन सिंदूर' से भारत को क्या मिला?
बता दें 25 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले और भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' के समय से शशि थरूर विपक्ष के उन चुनिंदा नेताओं में से एक हैं जिन्न्होंने सरकार और सेना द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की और एकजुटता दिखाते हुए भारत का मजबूती से पक्ष रखते हुए विरोधियों की बोलती बंद कर दी।

दरअसल,तिरुवनंतपुरम के कांग्रेस सांसद शशि थरूर जो पूर्व विदेश राज्य मंत्री भी हैं, उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार करण थापर को इंटरव्यू दिया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर में ट्रंप की मध्यस्थता के दावों को शशि थरूर ने खारिज करते हुए कहा "ये अविश्वसनीय है कि भारत ने अमेरिका से पाकिस्तान के साथ संघर्ष विराम में मध्यस्थता करने को कहा।"
"अगर जयंशकर अमेरिका से कहते कि.."
विदेश मामलों की संसदीय समिति के अध्यक्ष शशि थरूर ने कहा "अगर भारत इसके लिए अमेरिका से संपर्क करता तो ये औपचारिक आग्रह होता। उन्होंने समझाया "अगर भारत के विदेश मंत्री एस, जयंशकर अमेरिका से कहते कि कृपया पाकिस्तान को यह A,B,C मैसेज दें तो उसे मध्यस्थत कहा जाता। उन्होंने कहा 'मैं अपने दशकों के अनुभव और भारत की विदेश नीति को समझने की अपनी क्षमता पर ये कह रहा हूं कि भारत ने ऐसा नहीं किया होगा"।
Karan Thapar: “What have we gained?”
Shashi Tharoor's answer shocked the daylight out of Karan Thapar😂
Watch this video 👇 pic.twitter.com/EbMRoMQIoE
— The Jaipur Dialogues (@JaipurDialogues) May 13, 2025
ऑपरेशन सिंदूर से क्या मिला?
ऑपरेशन सिंदूर से क्या मिला? इंटरव्यू में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए शशि थरूर ने कहा " हमने पहले ही दिन से ये स्प्ष्ठ कर दिया था कि यह कोई युद्ध नहीं है, अगर पाकिस्तान जवाब देगा तो भारत भी करारा जवाब देगा। अगर पाकिस्तान चुप रहा तो हमारी ओर से भी कोई अतिरिक्त कार्रवाई नहीं होगी। ऑपरेशन सिंदूर से हमें जो हासिल हुआ, वह ये था कि हमने 7 मई को पाकिस्तान का स्पष्ठ संदेश भेजा है। पूरे चार दिन नहीं, पहले दिन से हमारी कार्रवाई सोची-समझी और सटीक थी।
"भारत शक्तिशाली है और उसने अपने दस्ताने उतार दिए हैं"
शशि थरूर ने कहा "हमने ये पाकिस्तान को स्पष्ठ संदेश दिया किया भारत आतंकवाद किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा। हमारे पास परिपक्व शक्ति (mature power) होने के बावजूद सावधानी से प्रतिक्रिया करेंगे। हमने अपने टारगेट को निशाना बनाते हुए पाकिस्तान के नागरिकों को नुकसान पहुंचाए बिना लश्कर-ए- तैय्यबा के आतंकी ठिकानों को तबाह किया और 100 आतंकी मार गिराए। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत केआतंकी ठिकानों को टारगेट किया। इस ऑपेशन सिंदूर से हमने पाकिस्तान को बता दिया हम शक्तिशाली हैं और अपने दस्ताने उतार दिए हैं। "












Click it and Unblock the Notifications