Viral Meme: सदन में झुककर महिला सांसद से क्या बात कर रहे थे शशि थरूर? अब खुद बताई पूरी कहानी
नई दिल्ली, 7 अप्रैल: हाल ही में संपन्न हुए बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर की एक फोटो वायरल हुई। जिसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस सांसद फारूक अब्दुल्ला बोलते नजर आ रहे, जबकि पीछे शशि थरूर एक महिला सांसद की बात ध्यान से सुन रहे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई। अब खुद कांग्रेस सांसद ने इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

ये था पूरा मामला
शशि थरूर ने ट्वीट कर लिखा कि बहुत से लोग संसद में मेरे और सुप्रिया सुले के बीच हुई बातचीत पर मजे ले रहे हैं। उन लोगों को मैं बताना चाहता हूं कि सुप्रिया उनसे एक नीतिगत प्रश्न पूछ रही थीं, क्योंकि बोलने के लिए अगला नंबर उनका ही था। वो धीरे बोल रही थीं, ताकि फारूक अब्दुल्ला को डिस्टर्ब ना हो, क्योंकि वो सदन के सामने अपनी बात रख रहे थे। इस वजह से उनकी बात सुनने के लिए वो आगे की ओर झुक गए।

लोगों ने खुब उड़ाया था मजाक
इस वाक्ये का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसमें फारूक बोलते नजर आ रहे हैं, जबकि उनके पीछे थरूर बैठे थे। जैसे ही सुप्रिया ने उनको बुलाया वो झुक गए और मुस्कुराते हुए उनको जवाब दिया। इस पर एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा था कि दुनिया में चाहे जो हो जाए, शशि थरूर जी अपनी मस्ती में रहेंगे।

श्रीवल्ली वाला गाना जोड़ दिया
इसके अलावा किसी ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का गाना श्रीवल्ली वीडियो में ऐड करके उसे और मजेदार बना दिया। इस वीडियो पर कमेंट करते हुए एक शख्स ने लिखा- "नैन लड जई है तो मनवा मा कसक होई बे करी। प्रेम का छूटी है पटाखा तो धमक होई बे करी।" वहीं वीडियो जिस वक्त का उस दौरान सदन में यूक्रेन के हालात पर बहस हो रही थी, फारूक के बोलने से पहले थरूर ने यूक्रेन के लिए उठाए गए कदम पर मोदी सरकार की तारीफ की थी।












Click it and Unblock the Notifications