G-20 में इस IAS के मुरीद हुए शशि थरूर, कहा- आपमें तो एक बेहतरीन डिप्लोमेट की काबिलियत
Shashi Tharoor: दो दिनों की बैठक के बाद आज G-20 समिट का समापन हो गया। इस बैठक में भारत की तरफ से कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। इस महाबैठक का आयोजन कर भारत ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। लेकिन इस आयोजन को सफल बनाने में जिन अधिकारियों का हाथ रहा अब उनकी भी खास चर्चा हो रही है। इन अधिकारियों में सबसे अधिक चर्चा में G-20 में शेरपा बने अमिताभ कांत रहे। कांग्रेस नेता शशि थरूर ने उनकी जमकर तारीफ की है।
कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शनिवार को दिल्ली में जी-20 घोषणा पर आम सहमति बनाने के लिए '200 घंटे की लगातार बातचीत' के लिए भारत के जी20 शेरपा अमिताभ कांत की सराहना की। शशि थरूर ने कहा, बहुत अच्छा अमिताभ कांत! ऐसा लगता है कि जब आपने आईएएस का विकल्प चुना, तो आईएफएस ने एक उत्कृष्ट राजनयिक खो दिया। रूस और चीन के साथ बातचीत और अंतिम मसौदा बनाना वाकई काबिले तारीफ है। जी20 शिखर सम्मेलन में भारत के लिए एक गर्व का क्षण है।

अमिताभ कांत ने खुद इस मुद्दे पर बातचीत की
G-20 के शेरपा अमिताभ कांत ने एक निजी चैनल से बात करते हुए कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध पर समूह के रुख पर विभाजित जी20 नेताओं की एक संयुक्त घोषणापत्र सुनिश्चित करने के लिए लगभग 200 घंटे की "नॉनस्टॉप वार्ता" की जरूरत थी। जिसे भारत ने बखूबी अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि कई दौर की बातचीत के बाद ही आम सहमति बन सकी और घोषणापत्र सुनिश्चित हो सका और यह सहमति शुक्रवार देर रात ही बनी थी।












Click it and Unblock the Notifications