शशि थरूर ने मानुषी छिल्लर को कहा 'चिल्लर', महिला आयोग ने कहा-माफी मांगो

Recommended Video

    Shashi Tharoor ने Manushi Chhillar को किया Insult, महिला आयोग ने की माफी की मांग । वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। हाल ही में मिस वर्ल्ड 2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर के नाम का मजाक उड़ाने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर को राष्ट्रीय महिला आयोग ने माफी मांगने को कहा है। शशि थरूर ने एक ट्वीट कर मानुषी के सरनेम छिल्लर को 'चिल्लर' कहते हुए नरेंद्र मोदी और देश की अर्थव्यवस्था का मजाक उड़ाया। हालांकि शशि थरूर ने इसे सिर्फ एक मजाक बताया और मजाक को मजाक की तरह ही लेने को कहा और साफ किया कि उन्होंने किसी की मजाक नहीं उड़ाया है लेकिन सोशल मीडिया पर उनको जमकर भला-बुरा सुनने को मिल रहा है।

    Shashi Tharoor joke on Miss World Manushi Chhillar, NCW slams

    शशि थरूर ने छिल्लर का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा, 'हमारी मुद्रा को डिमोनिटाइज करना कितनी बड़ी गलती! बीजेपी को यह अहसास हुआ होगा कि भारतीय नकदी पूरी दुनिया पर हावी है। देखो, हमारा 'चिल्लर' भी मिस वर्ल्ड बन गया।' शशि थरूर के इस ट्वीट पर उन्हें जमकर भला बुरा कहा गया। राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्वीट करते हुए कहा, 'महिला आयोग कांग्रेस नेता शशि थरूर के ट्वीट की निंदा करता है। उन्होंने हरियाणा और देश की बेटी की उपलब्धि का अपमान किया है, जिसने देश को गौरव दिलाया। क्या वह अपनी बेटी को चिल्लर कहेंगे। उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए।'

    आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को मिस वर्ल्ड का खिताब मिलने के 17 साल बाद भारत में ये खिताब आया है। यह सपना एक बार फिर पुरा किया देश की मानुषी छिल्लर ने जो साल 2017 की मिस वर्ल्ड बनीं हैं। चीन के सान्या शहर में शनिवार शाम को जब इस साल के मिस वर्ल्ड की घोषणा हुई, तब हरियाणा की रहने वाली मानुषी छिल्लर और देश के लिए किसी सपने से कम नहीं था। 20 साल की मानुषी छिल्लर मेडिकल की स्टूडेंट हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+