2019 में राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने पर थरूर का बड़ा बयान

Recommended Video

    Shashi Tharoor नहीं मानते Rahul Gandhi को Mahagadhbandan का PM Candidate | वनइंडिया हिंदी

    नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए जिस तरह से विपक्ष महागठबंधन की तैयारी कर रहा है, उसकी सबसे बड़ी समस्या यह है कि इस महागठबंधन का नेता कौन होगा। एक तरफ जहां राहुल गांधी को इसका नेता माना जा रहा था, तो दूसरी तरफ कई ऐसे दल थे जो राहुल गांधी को अपना नेता मानने को तैयार नहीं थे। हालांकि खुद राहुल गांधी ने इस बात पर कहा था कि जरूरी नहीं है कि वह प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हों। लेकिन अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने भी इस बात की ओर इशारा किया है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में संभव है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री उम्मीदवार नहीं हो।

    साथ मिलकर लेंगे फैसला

    साथ मिलकर लेंगे फैसला

    शशि थरूर ने कहा कि उनकी पार्टी 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले गठबंधन जरूर करेगी, लेकिन प्रधानंत्री उम्मीदवार के नाम का फैसला एकसाथ मिल बैठकर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महागठबंधन में प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा इसका फैसला सबके साथ बातचीत करके होगा। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की तर्ज पर आगे नहीं बढ़ेंगे, हमारे बीच पीएम पद के उम्मीदवार के नाम को लेकर चर्चा की जाएगी और उसके बाद फैसला लिया जाएगा।

    काबिल नेताओं की कमी नहीं

    काबिल नेताओं की कमी नहीं

    थरूर ने कहा कि पार्टी के भीतर काबिल लोगों की कमी नहीं है, हमारे पास कई दिग्गज नेता हैं, प्रणब मुखर्जी और पी चिदंबरम के बेहतरीन रिकॉर्ड को आप देख सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पास मुखर्जी और चिदंबरम जैसे नेता हैं जिनका कैरियर काफी जबरदस्त रहा है। हालांकि थरूर ने साफ किया है कि राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी के भीतर नेताओं और कार्यकर्ताओं की पहली पसंद हैं। इस दौरान थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर एक बार फिर से हमला बोला है, उन्होंने कहा कि पीएम सफेद घोड़े पर बैठे बैठे हीरो की तरह हैं जिनके हाथ में तलवार है।

    पीएमओ से होते हैं सभी फैसले

    पीएमओ से होते हैं सभी फैसले

    प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए थरूर ने कहा कि वह वन मैन आर्मी हैं जिनके आगे हर कोई नाच रहा है। देश के इतिहास में प्रधानमंत्री कार्यालय अबतक का सबसे केंद्रित कार्यालय बन गया है। सभी फैसले पीएमओ से ही लिए जाते हैं, सभी फाइलों को पास करने के लिए पीएमओ भेजा जाता है। गौर करने वाली बात है कि थरूर ने पीएम मोदी की तुलना बिच्छू से की थी, जिसकी वजह से विवादों में आ गए थे।

    इसे भी पढ़ें- बहन-बेटी, धर्म, संस्कृति बचाना है तो फिर से भाजपा को वोट दें- संत समाज

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+