सुनंदा जी.. शायद इस बार आपके शशि थरूर का इश्क सच्चा हो???

कैबिनेट मंत्री शशि थरूर एक बार फिर से अपने निजी रिश्ते की वजह से चर्चा में हैं। खूबसूरत काया के मालिक शशि थरूर पर उनकी तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर ने सनसनीखेज आरोप लगाया है कि पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार मेहर तरार पर शशि थरूर का दिल आ गया है। थरूर की यह बेवफाई सुनंदा को बर्दाश्त नहीं हो रही है जिसकी वजह से वह थरूर से तलाक लेने का मन बना रही है।

खुद सुनंदा ने ट्विटर पर महिला पाकिस्तानी पत्रकार को आईएसआई का एजेंट करार देते हुए लिखा है कि मर्द के मिजाज से तो आप लोग वाकिफ ही हैं, थरूर की मोहब्बत के कारण ही मैंने आईपीएल का सारा उनका पाप अपने सिर ले लिया लेकिन थरूर की ओर से यह बेवफाई मेरे लिए नागवार है जिसे में बर्दाश्त नहीं कर सकती है। सुनंदा ने साफ किया है कि ट्विटर पर से थरूर और महिला पत्रकार की रासलीला काफी समय से चली आ रही है जिसका पता ट्विटर के जरिये ही सुनंदा को लगा।

अब सुनंदा-थरूर का रिश्ता आगे कौन सी करवट लेता है यह तो आने वाले वक्त में पता चलेगा लेकिन यह कोई पहला मौका नहीं है जब थरूर पर इश्कबाजी का आरोप लगा है। मिजाज से काफी रसिक माने जाने वाले थरूर के एक नहीं कई अफसाने हैं जो वक्त-वक्त पर लोगों के सामने आते रहते हैं। शादी करने से पहले सुनंदा को खुद सोचना चाहिए था कि उनसे पहले भी शशि थरूर की दो शादियां हो चुकी थीं वह भी प्रेम विवाह थे। खैर सुनंदा की खुद शशि से तीसरी शादी है जो कि काफी विवादों के कारण चर्चा में आयी थी।

आईये आपको बताते हैं थरूर के बारे में कुछ रोचक बातें जिनके पढ़ने के बाद आप भी गाने लगेंगे कि वाकई में थरूर..एक ही अनार हैं जिनके इश्क में कई गिरफ्तार है... वैसे सुनंदा से अलग होने के बाद अगर वाकई में शशि थरूर पाकिस्तानी पत्रकार को अपनाते हैं तो हो सकता है कि 'डेढ़ इश्किया' फिल्म के नवाब साहब की तरह वह भी कहें कि इस बार इश्क सच्चा है। खैर सुनंदा के ट्विट पर शशि थरूर की प्रतिक्रिया नहीं आयी है अब सबको उनकी प्रतिक्रिया का ही इंतजार है।

आगे की खबर स्लाइडों में...

लड़कियों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय शशि थरूर

लड़कियों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय शशि थरूर

शशि थरूर अपने कॉलेज के ही दिनों से लड़कियों में बहुत ज्यादा लोकप्रिय रहे हैं जिसका नतीजा यह है कि उनकी काबलियत से ज्यादा लोग पहले उनके लव अफेयर का जिक्र करते हैं।

सलाम बाम्बे और मानसून वेडिंग के जरिये इंरनेशनल चेहरा बन चुकी मीरा नायर ने एक बार शशि थरूर के कॉलेज लाइफ के बारे में काफी रोचक खुलासे किये थे। दोनों साथ में थियेटर किया करते थे।

थरूर-मीरा का किस

थरूर-मीरा का किस

कांग्रेस के हॉट लेकिन विवादित नेता शशि थरूर के साथ किया गया मीरा का प्ले 'एंटनी और क्लियोपेट्रा' आज भी लोगो के जहन में ताजा है। इस प्ले में मीरा ने एक बार नहीं बल्कि कई बार ऑन स्टेज शशि को किस किया था।

थरूर के लिए प्याज खाती थीं..

थरूर के लिए प्याज खाती थीं..

इस दौरान मीरा ने कहा था कि खुद को रोकने के लिए वो शशि थरूर को किस करने के लिए प्याज खा लिया करती थीं क्योंकि उन्हें लगता था कि शशि थरूर इतने डैशिंग हैं जिसके कारण उन्हें खुद को रोकना काफी मुश्किल हो जायेगा।

आशिक मिजाज

आशिक मिजाज

कॉलेज लाइफ से निकलने के बाद और दौलत-शौहरत हासिल करने के बाद शशि थरूर की मुलाकात कोलकाता की तिलोत्तमा मुखर्जी से हुई जिससे उन्होंने प्रेमविवाह किया लेकिन दोनों की शादी ज्यादा दिन चल नहीं पायी वजह शशि थरूर की आशिकमिजाजी ही बतायी जाती है। इस शादी से थरूर को दो बेटे हैं।

थरूर की दूसरी शादी विदेशी से

थरूर की दूसरी शादी विदेशी से

तिलोत्तमा के बाद शशि की जिंदगी में आयीं कनाडाई क्रिस्टा गिल्स, जिनसे विदेश में थरूर ने शादी रचाई लेकिन सुनंदा पुष्कर से मिलने के बाद शशि ने क्रिस्टा से तलाक लेने ही उचित समझा और साल 2010 में दोनों का तलाक हो गया।

सुनंदा-थरूर की मुलाकात

सुनंदा-थरूर की मुलाकात

दोनों की मुलाकात दुबई में केरल के एक उद्योगपति के जरिए हुई थी। सुनंदा की पहली शादी एक कश्मीरी से हुई थी। इसके बाद उन्होंने दुबई में काम करने वाले केरल के एक व्यक्ति से शादी रचाई।

बाद में उनके दूसरे पति की दिल्ली में वर्ष 1997 में एक सड़क हादसे में मौत हो गई। दूसरी शादी से सुनंदा को एक बेटा है।

कुर्सी गंवायी थी...

कुर्सी गंवायी थी...

थरूर-सुनंदा के रिश्तों की बात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से जुड़े विवाद के दौरान सार्वजनिक हुई थी। इस विवाद की वजह से ही थरूर को मंत्री पद गवांना पड़ा था।

शशि थरूर का चौथा इश्क?

शशि थरूर का चौथा इश्क?

लेकिन आज सुनंदा के ट्विट ने साबित कर दिया कि वाकई में अगर शशि थरूर लवगुरू कहना गलत नहीं है अगर वाकई में वह पाकिस्तानी महिला पत्रकार के इश्क में गिरफ्तार हैं तो सुनंदा और शशि का रिश्ता ज्यादा दिन चलने वाला नहीं है। फिलहाल सबको अब शशि थरूर की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+