अमेरिकी एंकर ने भारत में ब्रिटिश शासन का किया गुणगान, शशि थरूर ने लगा दी क्लास
नई दिल्ली, 13 सितंबर। अमेरिकी टीवी होस्ट टकर कार्लसन ने हाल ही में अपने शो के दौरान भारत को लेकर टिप्पणी की है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में हैं। दरअसल कार्लसन ने शो के दौरान कहा कि ब्रिटेन ने भारत पर शासन के समय भारत को बहुत कुछ दिया। ब्रिटेन ने भारत को एक पूरी सभ्यता दी, सती प्रथा को खत्म किया, कई बेहतरीन बिल्डिंग दी। कार्लसन के इस बयान पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने ट्विटर पर जबरदस्त जवाब दिया है।

थरूर हुए नाराज
शशि थरूर ने कार्लसन के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मुझे लगता है कि ट्विटर को यह विकल्प भी देना चाहिए जब कोई अपना आपा खो रहा हो तो कैसे उसपर संयम में रहते हुए प्रतिक्रिया दे, कोई ऐसा बटन मुहैया कराना चाहिए। शशि थरूर ने कहा कि मैं फिलहाल अपने गुस्से, झुंझलाहट को इमोजी के साथ ही जाहिर करना चाहूंगा। गौर करने वाली बात है कि शशि थरूर ने भारत में ब्रिटिश काल पर कई किताबें लिखी हैं, जिसमें उन्होंने विस्तार से इस बात की चर्चा की है कि कैसे अंग्रेजों ने भारत को लूटा।

अमेरिका-ब्रिटेन के उपनिवेश की तुलना
दरअसल एंकर टकर ब्रिटेन और अमेरिका की तुलना कर रहे हैं। दोनों देश जब दूसरे देश पर राज कर रहे थे तो उन्होंने विरासत में क्या दिया। एक तरफ जहां अमेरिका ने जब अफगानिस्तान को छोड़ा तो हालात बदतर थे, हवाई पट्टी पर लोग जान बचाने के लिए भाग रहे थे, वहीं दूसरी तरफ जह ब्रिटेन ने भारत को छोड़ा तो वहां खुशहाली थी, कई बड़े सुधार हुए, एक संस्कृति की विरासत दी गई।

बॉम्बे रेलवे स्टेशन को बताया नायाब
फॉक्स न्यूज एंकर टकर कार्लसन ने शो के दौरान कहा ब्रिटेन ने भारत में शासन के दौरान अपनी औपनिविशिक जिम्मेदारी को पूरा किया। बॉम्बे में रेलवे स्टेशन इसका उदाहरण है। वॉशिंगटन डीसी में इस तरह की कोई बिल्डिंग नहीं है। आज भारत यूके से भी ज्यादा मजबूत और ताकतवर है। आजादी के 75 साल के बाद भी भारत ने एक भी ऐसी बिल्डिंग नहीं बनाई जो मुंबई रेलवे स्टेशन से बेहतर हो।
ब्रिटेन का किया गुणगान
कार्लसन ने कहा कि ब्रिटिश काल सिर्फ नरसंहार का काल नहीं था। ब्रिटेन ने नरसंहार नहीं किया। ब्रिटेन ने दुनिया को मैग्नाकार्टा दिया, हैबियस कार्पस दिया, अभिव्यक्ति की आजादी दी। ब्रिटेन ने दास प्रथा को खत्म करने का काम किया, सती प्रथा को खत्म किया। इस शो की एक क्लिप को सोशल मीडिया पर यूजर ने शेयर किया है। यूजर ने लिखा, हंसी आती है, जब मैं भारत घूमने के लिए गया तो सबसे खूबसूरत बिल्डिंग जो मैंने देखी वह अंग्रेजो द्वारा नहीं बल्कि भारतीयों द्वारा बनाई हुई थी। वह भी उपनिवेश काल से बहुत पहले, जब यह लोग आर्थिक रूप से ये सब बनवाने के भी लायक नहीं थे
-
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग












Click it and Unblock the Notifications