सुनंदा पुष्कर हत्याकांड: शशि थरूर चाहें तो पॉलीग्राफ टेस्ट से कर सकते हैं इंकार
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। सुनंदा पुष्कर की रहस्यमय मौत की जांच कर रही दिल्ली पुलिस अब पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर का पॉलीग्राफ टेस्ट यानी लाइ डिटेक्टर टेस्ट कराना चाहती है। सूत्रों से जो जानकारी है उसके मुताबिक इस मामले में कोर्ट से इजाजत के बाद पुलिस अगली कार्रवाई करेगी। शशि थरूर अभी यूरोप हैं और अगले सप्ताह तक वो भारत आ सकते हैं। लेकिन उनका पॉलीग्राफ टेस्ट उसी कंडिशन में हो सकता है जब वो खुद इसकी इजाज़त दें।

पॉलीग्राफी टेस्ट से इंकार का हक है थरूर के पास
थरूर का पॉलीग्राफी टेस्ट करने के लिए दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में अर्जी डाल दी है लेकिन यह सबकुछ खुद थरूर के उपर निर्भर है। वो चाहें तो इस टेस्ट को देने से इंकार कर सकते हैं। इस मामले में कोर्ट में सीधे तौर पर थरूर को आदेश नहीं दे सकती है। इस टेस्ट में सुनंदा पुष्कर से जुड़े कई सवाल पूछे जायेंगे और आपको बता दें कि पुलिस पहले ही तीन बार थरूर से सवाल-जवाब कर चुकी है। अगर पॉलीग्राफी टेस्ट होता है तो पुलिस उनके फिर वो सवाल नहीं पूछ सकती जो पहले पूछ चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications