कफ-कोल्ड के बावजूद PM मोदी का भाषण सुनने पहुंचे Shashi Tharoor, वायरल तस्वीर ने कांग्रेस में मचाई हलचल!
Shashi Tharoor Praises PM Modi: कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार, 18 नवंबर को प्रधानमंत्री मोदी के एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद थरूर ने न केवल उनके भाषण की सराहना की, बल्कि कहा कि ठंड और तेज खांसी के बावजूद वह खुद को इस कार्यक्रम में उपस्थित होने से नहीं रोक पाए।
दरअसल, यह कार्यक्रम इंडियन एक्सप्रेस द्वारा आयोजित छठे रामनाथ गोयनका लेक्चर का था, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विषयों पर विस्तृत रूप से अपनी बात रखी। उनका यह भाषण बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की ऐतिहासिक जीत के कुछ ही दिनों बाद आया है।

थरूर ने क्या कहा?
थरूर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- PM मोदी ने अपने संबोधन में थॉमस मैकॉले की 200 साल पुरानी शिक्षा-मानसिकता को भारत पर थोपे गए "गुलामी के विचार" की संज्ञा दी और देश से इसे बदलने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाला दशक भारत के लिए निर्णायक है और इस अवधि में "गुलामी की मानसिकता से मुक्ति" को राष्ट्रीय संकल्प बनाया जाना चाहिए।
शशि थरूर ने अपनी पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री ने भाषण के बड़े हिस्से में भारत की भाषाओं, विरासत और ज्ञान-प्रणाली के पुनरुत्थान पर ज़ोर दिया। उन्होंने इसे एक साहसिक और दूरगामी सोच बताया।
कांग्रेस सांसद ने अपने पोस्ट में यह भी उल्लेख किया कि PM मोदी ने खुद इस बात को स्वीकार किया कि लोग उन्हें हमेशा "इलेक्शन मोड" में रहने वाला नेता बताते हैं, लेकिन वास्तव में वह "इमोशनल मोड" में रहकर देश की समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते हैं। थरूर ने कहा कि प्रधानमंत्री की ये बातें प्रभावशाली रहीं और उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बेबाकी से अपनी बात रखी।
अपनी ही पार्टी में कई बार आलोचना झेल चुके हैं थरूर
PM Modi का यह भाषण ऐसे समय में आया जब कुछ दिन पहले ही NDA ने बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 202 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी को भारी निराशा हाथ लगी और 61 सीटों पर चुनाव लड़ने के बावजूद केवल 6 सीटें जीत पाई। ऐसे में थरूर द्वारा प्रधानमंत्री की तारीफ किए जाने ने राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर हलचल पैदा कर दी।
शशि थरूर PM मोदी या सरकार की नीतियों की सराहना करने को लेकर अपनी पार्टी में पहले भी निशाने पर रहे हैं। कुछ महीने पहले भी सरकार ने उन्हें ऑपरेशन सिंदूर की विदेशी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा बनाया था, जबकि पार्टी ने उनका नाम सुझाया नहीं था। इसके बाद लौटकर थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी की ऊर्जा और नेतृत्व क्षमता की फिर प्रशंसा की थी, जिसे लेकर कांग्रेस की आलोचनाएँ उनके पीछे पड़ी थीं। अब एक बार फिर PM Modi के भाषण की खुलकर तारीफ करने से थरूर कांग्रेस की आंतरिक राजनीति के बीच सुर्खियों में हैं।
-
Sonia Gandhi अस्पताल में भर्ती, आखिर क्या हुई समस्या और कैसी है अब तबीयत? -
Women Reservation: 2029 से पहले 33% महिला आरक्षण! लोकसभा सीटें 816, महिला MP की संख्या 273, हर डिटेल -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Lockdown 6th Anniversary: 6 साल पहले लगा था COVID लॉकडाउन, फिर क्यों सता रहा डर? भारत को सिखा गया ये 4 सीख -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
पंजाब विपक्ष ने पीसीएस अधिकारी के उत्पीड़न का आरोप लगाया -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई












Click it and Unblock the Notifications