शशि थरूर ने पीएम मोदी के भाषण पर किए कमेंट के बाद मांगी माफी, बोले- केवल हेडलाइन पढ़कर किया कमेंट
कांग्रेस के दिग्गत नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बांग्लादेश की आजादी की स्वर्ण जयंति और राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती पर ढाका में दिए गए भाषण पर किए गए कमेंट को लेकर माफी मांगी है।
नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गत नेता शशि थरूर ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बांग्लादेश की आजादी की स्वर्ण जयंति और राष्ट्रपिता शेख मुजीबुर रहमान की जन्मशती पर ढाका में दिए गए भाषण पर किए गए कमेंट को लेकर माफी मांगी है। थरूर ने कहा कि उन्होंने केवल हेडिंग पढ़कर ही इस मामले पर कमेंट कर दिया था, लेकिन अब वो अपनी गलती स्वीकारते हुए माफी मांगते हैं।
Recommended Video

क्या कहा था मोदी ने
बांग्लादेश की आजादी की स्वर्ण जयंती पर पीएम मोदी ने कहा था कि पाकिस्तान से बांग्लादेश की आजादी के लिए उन्होंने अपने कई साथियों के साथ सत्याग्रह किया था और इसके लिए वह जेल भी गए थे। उन्होंने कहा था, 'बांग्लादेश की आजादी के लिए संघर्ष में शामिल होना मेरे जीवन के पहले आंदोलनों में से एक था। मेरी उम्र उस वक्त 20-22 साल की थी, जब मैंने अपने कई साथियों के साथ बांग्लादेश की आजादी के लिए सत्याग्रह किया था।'
क्या बोले थे शशि थरूर
मोदी जी के इस भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए शशि थरूर ने ट्वीट किया था कि, 'अंतरराष्ट्रीय ज्ञान: हमारे प्रधानमंत्री बांग्लादेश को भारतीय 'फर्जी खबर' का स्वाद चखा रहे हैं। हर कोई जानता है कि बांग्लादेश को किसने आजाद कराया।'
ढाका में दिए अपने भाषण में मोदी ने बांग्लादेश को आजाद कराने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के योगदान को भी याद किया था। उन्होंने बांग्लादेश को आजाद कराने में इंदिरा गांधी के योगदान को याद करते हुए कहा था कि, सभी जानते हैं कि बांग्लादेश की आजादी में इंदिरा गांधी ने क्या योगदान दिया था।
जब थरूर को पता चला कि पीएम मोदी ने बांग्लादेश की आजादी में इंदिरा गांधी के योगदान का भी जिक्र किया है। तब जाकर उन्होंने माफी मांगी है। अपने ट्वीट में थरूर ने लिखा, 'मुझे अपनी गलती पर क्षमा मांगने में बिल्कुल भी हिचक नहीं है। कल मैंने केवल हेडलाइन पढ़कर ट्वीट किया था कि, 'हर कोई जानता है कि बांग्लादेश को किसने आजाद कराया।' जिसका मतलब था कि नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी के योगदान को नहीं बताया। लेकिन उन्होंने इसका जिक्र किया। सॉरी।' उन्होंने एक वीडियो का लिंक भी शेयर किया जिसमें मोदी इंदिरा गांधी का जिक्र कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications