कौन खरीद रहा है कारें,मारुति-हुंडुई की कारों की सेल तेज

नई दिल्ली(विवेक शुक्ला)तो क्या देश के आटो सेक्टर के लिए अच्छे दिन लौट रहे हैं? कम से कम लगता तो यही है। मारुति सुजुकी लिमिटेड और हुंडुई मोटर्स दोनों ने अपनी कारों की सेल में रफ्तार दिखाई है। ये दोनों देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनियां हैं।

car-sales-india-increases

मारुति की कारों की सेल में अप्रैल-जून की तिमाही में लगभग 43 फीसद तेजी आई पिछले साल इस अवधि की तुलना में। जानकारों का कहना है कि मारुति आल्टो और वैन-आर की सेल में खासी तेजी आई। इस तिमाही में इन दोनों माडलों की 17 हजार कारें बिकीं।

पहली बार खरीदते कारें

राजधानी के सबसे बड़े डीलर बग्गा लिंक के एक सेल्जमैन ने बताया कि ज्यादातर खरीददार वे रहे जो पहली बार अपनी कार खरीद रहे थे। उधर, हुंडुई लिमिटेड का भी कहना है कि उसकी भी इटोन, सैट्रो और आई 10 की सेल ने रफ्तार पकड़ ली है बीते कुछ महीनों के दौरान।

हालांकि हुंडुई से उसकी कारों की सेल्स के आंकड़ें तो नहीं मिले पर वहां के कई अफसरों का कहना है कि उनकी कारों की सेल तगड़ी हो रही है। कंपनी आंकड़ें जल्दी जारी करेगी।

तो सुधरी अर्थव्यवस्था

राजधानी के आईपी एक्सटेंशन में रहने वाली श्रुति वहल ने कहा कि उनकी सैलरी में इस बार ठीक बढ़ोत्तरी हुई,इसके बाद उन्होंने अपनी कार लेने का फैसला कर लिया।

आटो सेक्टर के जानकार सुनील सौरभ कहते हैं कि हालांकि अभी फेस्टिव सीजन शुरू होने में वक्त है,इसके बावजूद मारुति और हुंडुई की कारों की बिक्री में तेजी से साफ है कि देश की अर्थव्यवस्था में सुधार हो रहा है।

दूसरी बात यह भी है कि कंपनियां आसान शर्तों पर कार लोन देने लगी हैं। जिसके चलते नौजवान खासतौर पर कारें ले रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+