कांग्रेस ने नाराज हुईं पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा, दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रमुख पद से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने दिल्ली कांग्रेस मीडिया प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया है। शर्मिष्ठा ने आज ही ये इस्तीफा दिया दिया है। हालांकि वो महिला कांग्रेस अध्यक्ष बनी रहेंगी। शर्मिष्ठा की जगह रमाकांत गोस्वामी ने ले ली है। लोकसभा चुनाव से पहले शर्मिष्ठा के इस इस्तीफे के कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। ऐसी चर्चाएं हैं कि शर्मिष्ठा भाजपा का दामन थाम सकती हैं। हालांकि उनकी तरफ से किसी तरह का कोई संकेत नहीं दिया गया है।













Click it and Unblock the Notifications