कौन है ये लड़की, जिसने Shark Tank में मांगा zomato के मालिक का नंबर, 50 हजार से खड़ी की करोड़ों की कंपनी
Shark Tank India 3: शार्क टैंक इंडिया के तीसरे सीजन की शुरुआत हो चुकी है। इस सीजन में एक-से-बढ़कर एंटरप्रेन्योर आ रहे हैं। सीजन के दूसरे एपिसोड में नोएडा की एक महिला आई, जिन्होंने सारे शार्क्स को अपने पिच से दीवाना बना दिया।
इस महिला का नाम है, प्रियाशा सलूजा (Priyasha Saluja) है, जो उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली हैं। प्रियाशा सलूजा अपनी कंपनी हेल्दी स्नैकिंग स्टार्टअप 'द सिनेमन किचन' (The Cinnemon Kitchen) के लिए पिच करने आई थी।

प्रियाशा ने 50 हजार रुपये से कैसे खड़ी कर दी 12 करोड़ की कंपनी
- प्रियाशा सलूजा जब से शार्क टैंक में आई हैं, तब से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। नोएडा-63 में प्रियाशा सलूजा की कंपनी 'द सिनेमन किचन' की फैक्ट्री है। जिममें हेल्दी स्नैक बनाती हैं। प्रियाशा के बिजनेस में बोट कंपनी के मालिक अमन गुप्ता ने निवेश किया है। इन्होंने जाते वक्त जोमैटो के मालिक दीपिंदर गोयल का फोन नंबर भी लिया था।
- प्रियाशा सलूजा ने साल 2019 में अपने स्टार्टअप की शुरुआत सिर्फ 50 हजार रुपये से की थी। प्रियाशा सलूजा ने बताया कि एक वक्त ऐसा था जब वह अपने प्रोडक्ट के लिए हाथ से लोगो काटकर लगाती थीं।
- प्रियाशा सलूजा का दावा है कि उनके यहां शूगर फ्री, ग्लूटेन फ्री स्नैक बनाई जाती है। इसके अलावा यहां विगेन और कीटो लोगों के लिए भी बहुत वैराइटी है।
- प्रियाशा सलूजा की कंपनी में असल में दो तरह के प्रोडक्ट होते हैं, पहला पैकेज्ड फूड और दूसरा है मेक टू ऑर्डर बेकरी। वहीं दूसरा, ग्लूटन फ्री, डेयरी फ्री और प्लांट बेस्ड प्रोडक्ट होते हैं। मैन्यू में अभी 45 आइटम हैं।
- प्रियाशा सलूजा ने बताया कि फिलहाल उनका बिजनेस सिर्फ दिल्ली-एनसीआर में है। वहीं कुछ रिटेल शॉप पर भी है। इनके प्रोडक्ट अमेजन पर भी है। प्रियाशा इसे जल्द ही बेंगलुरु, मुंबई मेट्रो सिटी तक ले जाना चाहती हैं। प्रियाशा इसे एयरपोर्ट्स और मेट्रो जैसे जगहों पर भी ले जाना चाहती है।
- 2019 में शुरू हुई इस कंपनी ने पहले साल 1.40 लाख की कमाई की थी। वहीं 2021 में कंपनी का रेवेन्यू करीब 8 गुना बढ़कर 12.50 लाख रुपये हो गया था। उसके बाद 2021-22 में कंपनी की कमाई 7 गुना बढ़ी और करीब 82 लाख रुपये हुई और 2022-23 में यह कमाई सीधे 6 करोड़ रुपये हो गई है।
प्रियाशा ने शार्क टैंक इंडिया में 2 फीसदी इक्विटी के लिए 60 लाख रुपये की पिच की थी। हालांकि आखिर में अमन गुप्ता ने 5 फीसदी इक्विटी लेकर उनकी कंपनी में 60 लाख रुपये का निवेश किया। इस तरह से 'द सिनेमन किचन' का वैल्युएशन 12 करोड़ रुपये का रखा गया।
'द सिनेमन किचन' का 99 फीसदी स्टेक प्रियाशा के पास है, वहीं एक फीसदी उनकी मां के पास है। प्रियाशा को अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए जोमैटो के मालिक दीपिंदर गोयल की मदद चाहिए था। लेकिन दीपिंदर गोयल ने निवेश नहीं किया तो वह उनका नंबर अपने चेक पर लिखवाकर उनसे ले गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications