इंस्टा पर 1 हजार फॉलोअर्स वाले भी करे कमाई! Shark Tank में आया ऐसा बिजनेस, निवेश के लिए भिड़ गए सारे शार्क
Shark Tank India Season 3: शार्क टैंक इंडिया सीजन-3 के 8वें एपिसोड में मुंबई के तीन लड़के ऐसा बिजनेस आइडिया लेकर आए थे, जिसमें शो में मौजूद सारे शार्क नमिथा थापर, अमन गुप्ता, पीयूष बंसल, अमित जैन, अनुपम मित्तल और अजहर इकबाल सब निवेश करना चाहते थे।
सभी शार्क में डील करने को लेकर तीखी बहस भी हुई। बहस इतनी बढ़ गई थी कि सभी शार्क तीनों पिचर को लुभाने के लिए उनको उनके पसंद की डील देने को भी तैयार हो गए थे। आइए जानें मुंबई से आए इन तीनों लड़कों का बिजनेस क्या था? जिसने शार्क को इतना प्रभावित किया?

इंस्टाग्राम पर 1 हजार फॉलोअर्स भी इनकी कंपनी से कर सकते हैं कमाई
मुंबई के दिशांत सांघवी, रिज एपेन और यश सखलेचा शार्क के सामने अपना ब्रांड "WYLD" पेश करने आए थे। दिशांत सांघवी WYLD के को-फाउंडर और सीईओ हैं। वहीं रिज एपेन और यश सखलेचा भी को-फाउंडर मेंबर हैं।
WYLD एक सोशल मीडिया मुद्रीकरण संचालित भुगतान कार्ड है, जो इंस्टाग्राम यूर्जस को 1 हजार से अधिक फॉलोअर्स को अपने पोस्ट के जरिए कमाई करने की अनुमति देता है। यह इंस्टाग्राम का उपयोग करने वाले लोगों को पैसे कमाने और अपनी लाइफस्टाइल को अपग्रेड करने का मौका देता है।
अब जानते हैं कि आप कैसे ''WYLD'' से कमाई कर सकते हैं?
- "WYLD" इंस्टाग्राम यूजर्स को प्रभावशाली लोगों की तरह अपने फॉलोअर्स से कमाई करने में सक्षम बनाता है। यह VISA द्वारा संचालित WYLD भुगतान कार्ड देता है।
- अगर आपके इंस्टाग्राम पर 1 हजार फॉलोअर्स भी हैं तो आप इनके WYLD कार्ड (जो डेबिट/क्रेडिट कार्ड की तरह है) के जरिए उनके ऐप पर जाकर शॉपिंग करने पर कैशबैक पा सकते हैं।
- इसके लिए आपको बस करना इतना है कि आपने इनके WYLD ऐप पर जाकर आपने जिस भी ब्रांड के प्रोडक्ट खरीदे हैं, उनकी तस्वीर लेकर ब्रांड और WYLD को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करनी है।
- यहां आपको ध्यान ये रखना है कि आपको पेमेंट के लिए इनका ही WYLD भुगतान कार्ड इस्तेमाल करना है।
- जैसे ही आप इंस्टा पर प्रोड्क्ट के साथ तस्वीर टैग करते हुए पोस्ट करेंगे आपको 30 प्रतिशत से 100 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है। यह कैशबैक केवल इंस्टाग्राम पर अपने शॉपिंग अनुभवों के बारे में पोस्ट करके ही मिलेगा।
किसने किया इनकी कंपनी में निवेश?
दिशांत सांघवी, रिज एपेन और यश सखलेचा की मांग 0.5% इक्विटी के लिए 50 लाख रुपये थी। इनसे डील लेने के लिए काफी वक्त तक सारे शार्क में बहस हुई है।
सारे शार्क नमिथा थापर, अमन गुप्ता, पीयूष बंसल, अमित जैन, अनुपम मित्तल और अजहर इकबाल ने इनके टर्म एंड कंडीशन पर निवेश करने की इच्छा जताई थी।
लेकिन आखिर में इन्होंने अनुपम मित्तल के साथ डील पक्की की। अनुपम मित्तल ने इन्हें 50 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर 1.5 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी के लिए 75 लाख रुपये दिए।












Click it and Unblock the Notifications