शरजील इमाम को गुवाहाटी लेकर पहुंची पुलिस, ABVP ने जमकर किया विरोध
नई दिल्ली। देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार शरजील इमाम को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद शरजील इमाम को आज असम के गुवाहाटी ले जाया गया। शरजील को यहां गुवाहाटी रेलवे स्टेशन लाया गया, इस दौरान शरजील का जमकर विरोध हुआ। शरजील इमाम को यहां पूछताछ और कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था, लेकिन इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों ने शरजील के खिलाफ प्रदर्शन किया। बता दें कि दिल्ली की अदालत ने शरजील को संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ 15 दिसम्बर को न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में हिंसक प्रदर्शनों से संबंधित एक अन्य मामले में हिरासत में भेज दिया था।

देशद्रोह मामले में लंबी पूछताछ के बाद शरजील को तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। शरजील से पूछताछ और मामले की जांच में यह पता चला था उसने 13 दिसंबर को जामिया इलाके में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए धरना प्रदर्शन में हिस्सा लिया और भाषण भी दिया था। उसपर आरोप है कि दिए गए भाषण में उसने दंगा के लिए लोगों को उकसाया था। तभी 15 दिसंबर को एक समुदाय विशेष के छात्रों और स्थानीय लोगों ने एनएफसी और जामिया इलाके में जमकर दंगे किए। राजद्रोह मामले में जहानाबाद से गिरफ्तार हुए शरजील इमाम के पास से विवादित पैंफलेट मिला था, जिसकी जांच दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही थी। रिपोर्ट के मुताबिक, शरजील इमाम ने इस पैंफलेट को कई मस्जिदों के अलावा अन्य जगहों पर बांटा और बंटवाया था।
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो पूर्वोत्तर के राज्य असम को भारत से काटने की बात कह रहा था। उसने कहा कि मुसलमानों को अपनी ताकत दिखाते हुए कम से कम एक महीने तक असम का संपर्क भारत से काट देना चाहिए। जिसके बाद उसके खिलाफ कार्रवाई हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications