शेयर बाज़ार मोदी की जीत पर जश्न को तैयार

होली के मौके पर सोमवार को तो भारत के शेयर बाजार बंद हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय शेयर बाजारों में निफ्टी में उछाल है। मंगलवार को जब बाजार खुलेंगे तो जश्न मनेगा।

बीएसई की इमारत
Getty Images
बीएसई की इमारत

विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत का जश्न शेयर बाज़ार भी मना रहे हैं.

सोमवार को होली के मौके पर हालांकि भारतीय शेयर बाज़ार बंद हैं, लेकिन सिंगापुर के शेयर बाज़ार में SGX निफ्टी में ज़ोरदार उछाल आया और ये ऑल टाइम हाई पर पहुँच गया.

शनिवार को आए 5 राज्यों के विधानसभा चुनावों में बीजेपी को भारी जनसमर्थन हासिल हुआ है. उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बीजेपी तीन-चौथाई बहुमत के साथ सत्ता में आई है, जबकि गोवा और मणिपुर में दूसरी बड़ी पार्टी.

सोमवार को एसजीएक्स निफ्टी ढाई प्रतिशत से अधिक के उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. एसजीएक्स निफ्टी 9198 अंकों की ऊँचाई पर पहुँचा जो कि ऑल टाइम हाई है.

बाज़ार के जानकारों का मानना है कि मंगलवार को भारतीय शेयर बाज़ार जश्न मनाते नज़र आएंगे.

बाज़ार विश्लेषक और अर्थशास्त्री सुदीप बंद्योपाध्याय का कहना है कि सोमवार को बाज़ारों में ज़ोरदार बढ़त देखने को मिल सकती है और सेंसेक्स और निफ्टी अपने उच्चतम स्तर पर पहुँच सकते हैं.

15 महीने में ही ख़त्म हुए बाज़ार के अच्छे दिन?

बुल की प्रतिमा
Getty Images
बुल की प्रतिमा

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 4 मार्च 2015 को 30,024 अंकों की ऊँचाई तक पहुँचा था और अभी 28,946 के स्तर पर है.

वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 8934 के स्तर पर है.

सुदीप बंद्योपाध्याय ने कहा कि चुनावी नतीजों से साफ़ है कि भारत में राजनीतिक स्थिरता और मज़बूत होगी और आने वाले समय में राज्य सभा में सत्तारूढ़ एनडीए की ताक़त बढ़ेगी.

उनके मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक इस उम्मीद में भारत में और निवेश करेंगे कि आर्थिक सुधारों से जुड़े बिलों को मंज़ूरी की प्रक्रिया तेज़ होगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+