सुप्रीम फैसला: ममता को तगड़ा झटका, शारदा चिट फंड की जांच करेगी सीबीआई

पिछले साल अप्रैल में सामने आए इस घोटाले में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, त्रिपुरा, झारखंड और असम के लाखों लोगों के करोड़ों रुपये डूब गए थे। कोलकाता आधारित इस चिटफंड कंपनी का संचालन सुदीप्तो सेन कर रहे थे, जो अब जेल में हैं।
यह भी पढ़ें- अभी पीठ ना थपथपाएं अखिलेश
तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं पर इस घोटाले से फायदा पहुंचने का आरोप लगाया गया। मौजूदा चुनावी माहौल में बीजेपी और कांग्रेस द्वारा इस घोटाले को लेकर लगातार ममता बनर्जी पर हमले होते रहे हैं।
शारदा ग्रुप से जुड़े पश्चिम बंगाल के कथित चिटफंड घोटाले के 2,460 करोड़ रुपये तक का होने का अनुमान है। ताजा जांच रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ था कि 80 पर्सेंट जमाकर्ताओं के पैसे का भुगतान किया जाना बाकी है। सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश से उन पीड़ितों को राहत मिली है, जिनकी खून-पसीने की कमाई इस घोटाले ने निगल ली थी।












Click it and Unblock the Notifications