शारदा सिन्हा के निधन पर राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी, शाह, CM नीतीश ने जताया शोक, कहा- संगीत जगत को बड़ी क्षति

बिहार कोकिला के नाम से फेमस पद्म श्री व पद्म भूषण पुरस्कारों से सम्मानित लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है। उनका जाना संगीत जगत और लोकगायन के क्षेत्र में बड़ी क्षति है। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेताओं और जानी मानी हस्तियों समेत सिन्हा के प्रशंसकों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने लोकगायिका के निधन पर एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी।

लोकगायिका शारदा सिन्हा के निधन पर गृह मंत्री अमित शाह दुख व्यक्त करते हुए एक्स एक पोस्ट मे लिखा, सिन्हा जी ने अपनी मधुर आवाज से पांच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बयान जारी कर शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

PM Modi on Sharda Sinha passes away

शारदा सिन्हा के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "बिहार कोकिला के नाम से मशहूर गायिका डॉ. शारदा सिन्हा जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है. मैथिली में बिहारी लोकगीतों को अपनी मधुर आवाज देकर संगीत जगत में शारदा सिन्हा जी ने अपार लोकप्रियता हासिल की और भोजपुरी में आज छठ पूजा के दिन उनके मधुर गाने देश-विदेश में भक्ति का दिव्य माहौल बना रहे होंगे। उन्हें साल 2018 में कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था अमर रहें। मैं उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं।"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकगायिका के निधन पर संगीत क्षेत्र के भारी क्षति बताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, "सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है. उनके मैथिली और भोजपुरी लोक गीत पिछले कई दशकों से बहुत लोकप्रिय रहे हैं। उनके मधुर गीतों की गूंज छठ जैसे बड़े त्योहार से जुड़ी हुई है। उनका निधन संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं!"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "प्रसिद्ध लोक गायिका, पद्म भूषण डॉ. शारदा सिन्हा जी का निधन अत्यंत दुखद और संपूर्ण संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! अपने उत्कृष्ट पारंपरिक गायन के माध्यम से उन्होंने कई लोक सेवा की।" मैथिली, भोजपुरी और लोक संस्कृति सहित अन्य भाषाओं ने उन्हें राष्ट्रीय मंच पर सम्मान दिलाया, प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके शोक संतप्त परिवार एवं प्रशंसकों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शारदा सिन्हा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "अपनी मधुर आवाज़ से पाँच दशकों से अधिक समय तक भारतीय संगीत को नई ऊंचाई देने वाली शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। बिहार कोकिला के रूप में प्रसिद्ध शारदा सिन्हा जी ने मैथिली और भोजपुरी लोकगीतों को जन-जन का कंठहार बनाया और पार्श्व गायिका के रूप में फिल्म जगत को मंत्रमुग्ध करतीं रहीं। पूर्वांचल के लोक संस्कार उनकी आवाज़ के बिना अधूरे लगते हैं। इस छठ महापर्व पर उनका स्वर भक्तों को निश्चय ही और भी भावुक करेगा। दुःख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ हैं। छठी मैया दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। ऊं शांति शांति शांति।"

लोकसभा एलओपी और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में लिखा, "अपनी सुरीली आवाज के लिए मशहूर लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। मैं उनके शोक संतप्त परिवार और प्रशंसकों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनके गाने हर जगह गूंज रहे हैं।'' छठ का त्योहार भक्तों और श्रोताओं को हमेशा उनकी याद दिलाता रहेगा।"

वहीं लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने दुख व्यक्त करते हुए कहा, "शारदा सिन्हा का निधन एक अपूरणीय क्षति है. उनके परिवार ने फैसला किया है कि उनका अंतिम संस्कार बिहार में होगा, पीएम मोदी ने भी दुख जताया है> मैंने बिहार सरकार से भी बात की है, उनका अंतिम संस्कार सम्मान के साथ होगा, यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। वे हमेशा हम सभी के दिलों में रहेंगी। भगवान करें उनके परिवार और उन सभी लोगों को ताकत दें जो उनसे प्यार करते हैं।"

बीजेपी नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "शारदा सिन्हा का निधन दुखद है...भारत ने एक रत्न खो दिया है...छठ पूजा के गीत उनके बिना अधूरे हैं...भगवान करे उनके परिवार को ताकत दें...हम उन्हें और उनके गानों को कभी नहीं भूलेंगे।"

बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, "शारदा सिन्हा अब हमारे बीच नहीं रहीं...यह संगीत उद्योग और संस्कृति के लिए एक अपूरणीय क्षति है...उन्होंने संस्कृति विरासत को संजोते हुए कई गीत गाए हैं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+