केजरीवाल के लिए वाराणसी में प्रचार करेंगे शरद यादव

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पार्टी में कोई मतभेद नहीं है। इसके दो दिन पूर्व पार्टी प्रवक्ता केसी त्यागी ने जब केजरीवाल को जद (यू) के समर्थन की घोषणा की थी तो पार्टी के अंदर मतभेद पैदा हो गया था। जद (यू) की बिहार इकाई के अध्यक्ष वशिष्ट नारायण सिंह ने कहा था कि आप के लिए पार्टी का कोई नेता प्रचार नहीं करेगा।
शरद ने मोदी द्वारा निर्वाचन आयोग की आलोचना पर भी सवाल उठाया। यादव ने कहा, "इसकी सभी को निंदा करनी चाहिए, क्योंकि निर्वाचन आयोग एक संवैधानिक संस्था है। कोई भी व्यक्ति इसे चुनौती नहीं दे सकता।" उन्होंने कहा कि यह हमला मोदी की हताशा को प्रदर्शित करता है।












Click it and Unblock the Notifications