'आप दिल्ली जैसे शहर को संभाल नहीं सकते...', पवार ने शाह पर साधा निशाना, उठाए कई सवाल
'आप दिल्ली जैसे शहर को संभाल नहीं सकते...', पवार ने शाह पर साधा निशाना, उठाए कई सवाल
मुंबई, 24 अप्रैल: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने शनिवार( 23 अप्रैल) को देश में सांप्रदायिक तनाव और केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरुपयोग को लेकर भाजपा नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। शरद पवार ने विदेशी नेताओं को "अकेले गुजरात" में आमंत्रित करने के केंद्र के फैसले पर भी सवाल उठाया। पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में राकांपा की एक रैली को संबोधित करते हुए शरद पवार ने कहा, "मुझे खुशी है कि एक अंतरराष्ट्रीय नेता गुजरात का दौरा कर रहा है। लेकिन चाहे वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप हो, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग या ब्रिटेन के प्रधानमंत्री (बोरिस जॉनसन), सभी को गुजरात ले जाया गया, न कि किसी अन्य राज्य में।''

'पता चलता है कि दिल्ली के शासक दूसरे राज्यों के बारे में क्या सोचते हैं...'
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा, "यह दिखाता है कि दिल्ली के शासक दूसरे राज्यों के बारे में क्या सोचते हैं।" इस महीने की शुरुआत में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हुई हालिया हिंसा के बारे में बात करते हुए, राकांपा सुप्रीमो ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित साह राष्ट्रीय राजधानी को सांप्रदायिक दंगों से बचाने में विफल रहे।
Recommended Video

'दिल्ली को भी नहीं संभाल सकते हैं...'
शरद पवार ने कहा कि दिल्ली पुलिस केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आती है। इसी बात को लेकर पवार ने भीड़ से कहा, "अगर दिल्ली में कुछ होता है, तो दुनिया में संदेश जाता है। दुनिया कल्पना करेगी कि दिल्ली में अशांति है।" उन्होंने कहा, "अमित शाह को दिल्ली को एकीकृत और अविभाजित रखने के लिए कदम उठाने चाहिए थे, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहे। आपके पास शक्ति है, लेकिन आप दिल्ली जैसे शहर को संभाल भी नहीं सकते।"

'केंद्र सरकार मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं...'
शरद पवार ने एनसीपी नेताओं अनिल देशमुख और नवाब मलिक की गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा है। बता दें कि दोनों मनी लॉन्ड्रिंग जांच का सामना कर रहे हैं। शरद पवार ने कहा, "पहले उन्होंने पूर्व (महाराष्ट्र) गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगाया, लेकिन बाद में उनके बयान को बदलकर चार करोड़ कर दिया। इसी तरह, (राज्य मंत्री) नवाब मलिक के खिलाफ 20 साल पुराने मामले को चुनिंदा रूप से खोला गया था और उन्हें फंसाया गया था।''
उन्होंने कहा, "अगर केंद्र सरकार को लगता है कि एनसीपी या अन्य विपक्षी दलों का ईडी या सीबीआई की मदद से गला घोंटा जा सकता है, तो वे मूर्खों के स्वर्ग में रह रहे हैं।''












Click it and Unblock the Notifications