अपने ही घर के गार्डन में गिर पड़े एनसीपी प्रमुख शरद पवार, पैर की हड्डी टूटी
नई दिल्ली। बुधवार की सुबह एनसीपी सु्प्रीमो शरद पवार के लिए अच्छी नहीं रही वो अपने घर के गार्डन में आज टहलते हुए गिर पड़े जिसके कारण उनके पैर की हड्डी टूट गई है जिसकी वजह से उन्हें एयर-एंबुलेंस से दिल्ली से मुंबई लाया गया है, जहां उन्हें मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि शरद पवार का हर इलाज मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में होता है इसलिए उन्हें यहां लाया गया है, हालांकि उनकी हालत गंभीर नहीं है।
इस समय शरद पवार के साथ उनकी पत्नी प्रतिभा और बेटी सुप्रिया सुले साथ में हैं। कहा जा रहा है कि दिल्ली के जनपथ बंग्ले में आज सुबह सैर करते वक्त पवार का पैर फिसल गया औऱ उनके पैर में चोट आयी है।शरद पवार ने साल 1999 में कांग्रेस को छोड़कर साल 1999 में एनसीपी का गठन किया था अभी वो मौजूदा दौर में राज्यसभा सांसद हैं। शरद पवार तीन बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।













Click it and Unblock the Notifications