महाराष्ट्र : शरद पवार चुनावी राजनीति में करेंगे वापसी, इस सीट से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

नई दिल्ली: साल 2012 में लोकसभा चुनाव ना लड़ने का ऐलान करने वाले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार ने यू-टर्न ले लिया है। शरद पवार ने अब साल 2019 के लोकसभा चुनाव में लड़ने का फैसला किया है। वो महाराष्ट् की मढ़ा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में शरद पवार ने चुनाव नहीं लड़ा था। इस चुनाव में एनडीए को महाराष्ट्र में बड़ी सफलता मिली थी। एनडीए ने 2014 के चुनाव में महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 42 सीटें जीती थी, वहीं यूपीए को मात्र 6 सीटें मिली थी।

बुधवार को एनसीपी की मीटिंग में लगी मुहर

बुधवार को एनसीपी की मीटिंग में लगी मुहर

शरद पवार का नाम बुधवार को एनसीपी के कुछ सीनियर नेताओं की मीटिंग के बाद फाइनल हुआ। बुधवार को एनसीपी के वरिष्ठ नेता रामराजे निंबालकर ने एनसीपी के मौजूदा सांसद विजयसिंह मोहिते पाटिल उनके बेटे रणजीत सिंह मोहित पाटिले और अन्य नेताओं के साथ बैठक की। क्योंकि मोहित पाटिल को मढ़ा से चुनाव लड़ने से मना कर दिया था। उन्होंने बैठक में विश्वास जताया कि शरद पवार के लिए वहां से लड़ना सही होगा और कोई भी उनका विरोध नहीं करेगा।

पवार के चुनाव लड़ने की ये है वजह

पवार के चुनाव लड़ने की ये है वजह

पवार को लोकसभा चुनाव लड़ाने की पीछे ये तर्क दिया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में अगर एनडीए और यूपीए को बहुमत नहीं मिलता है तो त्रिशंकु लोकसभा होने की संभावना है। इस परिस्थिति में शरद पवार पीएम पद के लिए मजबूत दावेदार हो सकते हैं। इसी को देखते हुए एनसीपी नेताओं ने उन पर चुनाव लड़ने के लिए दवाब बनाया।

पवार ने 2012 में चुनाव नहीं लड़ने का किया था ऐलान

पवार ने 2012 में चुनाव नहीं लड़ने का किया था ऐलान

शरद पवार ने साल 2012 में चुनावी राजनीति से संन्यास लेने का ऐलान करते हुए कहा था कि वो अब कोई चुनाव नहीं लड़ेंगे। पवार ने यहां तक कहा था कि वो लोकसभा चुनाव 2009 का चुनाव भी नहीं लड़ना चाहते थे। इससे पहले पवार ने रिपोर्टरों को बताया था कि 6 साल बाद जब एनसीपी के कुछ नेताओं ने पिछले शुक्रवार को उनसे मुलाकात की और उन्हें चुनाव लड़ने के लिए मनाया तो उन्होंने कहा कि वो इस पर विचार करेंगे। उन्होंने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+