शरद पवार ने की 5 राज्यों के चुनावी नतीजों की भविष्यवाणी, जानें किस राज्य में बनेगी किसकी सरकार

पुणे। एनसीपी चीफ शरद पवार ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभी चुनाव नतीजों को लेकर भविष्यवाणी की है। शरद पवार ने दावा किया है कि भाजपा असम के अलावा बाकी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव हारेगी। उन्होंने कहा, इन राज्यों के चुनाव परिणाम देश की राजनीति की नई दिशा तय करेंगे। शरद पवार का मानना है कि, भारतीय जनता पार्टी पश्चिम बंगाल में चुनाव हार जाएगी।

'असम में भाजपा की हालत तुलनात्मक रूप से बेहतर है'

'असम में भाजपा की हालत तुलनात्मक रूप से बेहतर है'

पुणे जिले के बारामती में मीडिया से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि, असम में भाजपा की हालत तुलनात्मक रूप से बेहतर है। उनकी पार्टी के लोगों से प्राप्त सूचना के आधार पर ऐसा लगता है कि वहां सत्तारूढ़ बीजेपी दूसरों की तुलना में अच्छी स्थिति में है। उन्होंने कहा, कुल मिला कर भाजपा असम में सत्ता में बनी रहेगी लेकिन अन्य चुनावी राज्यों में उसे हार का सामना करना पड़ेगा और उन राज्यों में दूसरी पार्टियां सत्ता में आयेंगी। उन्होंने कहा, मुझे भरोसा है कि इस रुझान से देश को एक नयी दिशा मिलेगी।

बंगाल में शक्ति का दुरुपयोग कर रहा है केंद्र: पवार

बंगाल में शक्ति का दुरुपयोग कर रहा है केंद्र: पवार

उन्होंने चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में कथित रूप से शक्ति का दुरुपयोग करने के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में केंद्र, खासकर भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और एक बहन (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का हवाला) पर हमला करने का प्रयास कर रही है, जो राज्य के लोगों के लिए लड़ने का प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा, मुझे इस बात में कोई शंका नहीं है कि ममता बनर्जी के नेतृत्व में तृणमूल कांग्रेस (चुनाव के बाद) सत्ता में बनी रहेगी।

'तमिलनाडु में लोग द्रमुक सत्ता में लाएंगे'

'तमिलनाडु में लोग द्रमुक सत्ता में लाएंगे'

उन्होंने कहा, 'पांच राज्यों में चुनाव परिणाम के बारे में आज बात करना गलत है, क्योंकि इन राज्यों की जनता इस बारे में निर्णय करेगी। जहां तक केरल का सवाल है, वामदल और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एक साथ आए हैं और हम इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि हमें स्पष्ट बहुमत मिलेगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तमिलनाडु में लोग द्रमुक और इसके अध्यक्ष एम के स्टालिन का समर्थन करेंगे और वे लोग सत्ता में आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+